कोतवाली चौराहा पर जलाया पाकिस्तान का पुतला,
विश्वहिन्दू परिषद बजरंग दल कार्यकर्ताओं में आक्रोश,
पुलवामा में शहीद हुए जवानों को दी गई श्रद्धांजली 




सीहोर , एमपी मीडिया पाइंट  


 विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। विहिप पदाधिकारियों और सैकडों बजरंगियों ने पुलवामा आतंकवादी घटना की कड़ी निंदा। कोतवाली चौराहा पर हर महादेव जय श्रीराम के जय घोष कर शुक्रवार को पाकिस्तान के पुतले को जूतो से मारकर जलाया। पुतला दहन के दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी कार्यकर्ताओं के द्वारा लगाए गए।
इस अवसर पर विहिप जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की राष्ट्रभक्तों को समझना होगा इस घटना को अंजाम देने के लिए पूरी प्लानिंग कहां और कैसे की गई लाखों रूपए कहां से आए! उन्होने कहा की विहिप बजरंग दल का हर कार्यकर्ता सेना के सांथ पाक से मुकाबला करने को तैयार है। भारत माता की जय और वंदे मातरम करने से अब काम नहीं चलेगा। सीआरपीएफ के 44 जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाना चाहिए हम डंके की चौट पर पाकिस्तान से बदला लेंगे। केंद्र सरकार को अब रात में नहीं दिन में सर्जीकल स्ट्राइक करनी होगी। कार्यकर्ताओं को विहिप कोषाध्यक्ष मोहितराम पाठक, प्रांतीय पदाधिकारी अजीत शुक्ला जिलामंत्री राकेश विश्वकर्मा, जिला संयोजक विवेक राठौर गौसेवा संघ जिलाध्यक्ष तिजेंद्र नरोलिया सहित अन्य ने संबोधित किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या विहिप बजरंग दल कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share To:

Post A Comment: