Home
Unlabelled
सीहोर के प्रसिद्ध गणेश मंदिर परिसर का सौंदर्यकरण कराएंगे: मुकेश नायक
कराएंगे गणेश मंदिर परिसर का सौन्दर्यकरण,
पूर्व शिक्षा मंत्री पहुंचे चिंतामन गणेश मंदिर,
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट
मुख्यमंत्री कमलनाथ से भेंट कर प्राचीन चिंतामन गणेश मंदिर परिसर का सौन्दर्यकरण कार्य धर्मास्य और पर्यटन विभाग से कराया जाएगा उक्त बात रविवार को पूर्व शिक्षामंत्री मुकेश नायक ने कही वह रविवार को परिवार सहित प्रसिद्ध चिंतामन गणेश मंदिर पहुंचे नायक ने प्रमुख पूजारी पृथ्वी बल्लब दुबे के सानिध्य में भगवान की विधिवत पूजा अर्चना की। सैकड़ाखेड़ी हाईवे जोड़ पर पहुंचकर कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष राहुल यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के द्वारा अगवानी की गई। नायक पूजा अर्चना के उपरांत कस्बा स्थित राहुल यादव यादव के निवास पर पहुंचे। श्रीमति नायक का पूर्व पार्षद रीना यादव और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा पुष्प मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रवि पांडे, युवा नेता एडवोकेट हरिशंकर सिलोदिया, मुकेश यादव, मनीष वर्मा, लोकेन्द्र वर्मा, युशुफ पठान, आजम नेता, श्रवण वास्तावार राजेंद्र परिहार, मनीष मालवीय आदि कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।
Back To Top
Post A Comment: