Home
Unlabelled
सीहोर: बसंत उत्सव के अवसर पर बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां
बसंत उत्सव में बच्चों ने दी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति,
द ग्लोलियस एकेडमी स्कूल में मनाया गया बसंत उत्सव,
सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट
नगर के भोपाल नाका इंग्लिशपुरा स्थित द ग्लोलियस एकेडमी स्कूल में बसंत उत्सव मनाया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। वहीं अभिभावकों ने कुर्सी दौड़ व अंताक्षरी प्रतियोगिता में भाग लिया।

ग्लोलियस एकेडमी में बसंत उत्सव के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष पूजा अर्चना कर किया। तत्पश्चात बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। स्कूल संचालक रोहित महाजन,प्रदीप चौहान ने बसंत उत्सव के आध्यात्मिक एंव सामाजिक महत्व को बताया। इस दौरान बच्चों ने पंजाबी, राजस्थानी व महाराष्ट्रियन गीतों पर नृत्य की प्रस्तुतियां दी वहीं महिला व पुरुष की अलग-अलग कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले अभिभावकों को स्कूल की तरफ से पुरस्कार दिया गया। वहीं स्कूली बच्चों- अभिभावकों के बीच और स्कूल स्टॉफ-अभिभावकों के बीच अंताक्षरी प्रतियोगिता आयोजित की गई।इस मौके पर अभिभावक राकेश झा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति दी। अंताक्षरी में भाग लेने वाले अभिभावकों को पुरुस्कृत किया गया। इस मौके पर स्कूल प्राचार्या अंकु महाजन, दीपक दुबे, संगीत शिक्षक तरुण योगी, मुदित बगवैया, अंजली राठौर, सपना तोंगरिया, सुविधा तोमर, अंजना राजोरिया, निपुर सिंह, नीलू ठाकुर, सीमा चौहान, नीतिमा नागे, रीना शर्मा, दीपशिखा सिन्हा, दीपिका बत्रा, अंकिता मालवीय, पिंकी रावत, कुमकुम उपाध्याय, दीपाली शर्मा व बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे।
Back To Top
Post A Comment: