वैेलेन्टाइन डे पर शिवसेना के रहेंगे तीखे तेवर,
मजनुओं को युवासेना कार्यकर्ता सिखाएंगे सबक 


सीहेार,  एमपी मीडिया पाइंट 

 विदेशी पर्व वैलेन्टाइन डे पर प्यार का इजहार करना शहर मेें इस वार भी प्रेमी प्रेमिकाओं को भारी पड़ सकता है। शिव सेना युवा सेना के कार्यकर्ताओं के इस वार तीखे तेवर देखने को मिलेंगे। मजनुओं को सबक सिखाने की रणनीति शिवसेना युवासेना ने तैयार की है। युवासेना के लठेत कार्यकर्ता पिकनिक स्पॉटो, रेस्टोरेंटों,पार्को सहित हाईवे और धार्मिक स्थलों पर चौकस नजर रखेंगे। 


मंगलवार को भोपाल नाका स्थित जिला कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। युवासेना उपाध्यक्ष सुनील राय की अध्यक्षता में बैठक का शुभारंभ किया गया। श्री राय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की शिव सैनिक भावनात्मक प्रेम के खिलाफ नहीं है। हम सिर्फ प्यार के नाम पर फेल रहीं अश्लीलता, लव जिहाद और भारतीय संस्कृति की पवित्रता को खराब करने वालों के विरोध करते है। शिव सेना के द्वारा हमेश इस तरह के तत्वों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जाता रहा है। शिवसेना इस तरह के लोगों के लिए केवल वैलेंन्टाइन डे हीं नहीं वर्ष के ३६५ दिन सक्रिय रहती है। उन्होने कहा की शिव सैनिक सार्वजनिक रूप से अमर्यादित कार्य करने वालों को समझाईश देकर पुलिस के हवाले करेंगे। बैठक में मयंक जोशी, शुभम पाटीदार, विवेक त्यागी, गब्बर पहलवान, नीरज गुप्ता, आकाश रावत, विक्की मीना, अनिमेश गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में शिव सैनिक मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment: