Home
Unlabelled
सीहोर: ईवीएम मे चुनाव चिन्ह के सांथ होगी प्रत्याशी की फोटो
सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट
लोकसभा चुनाव में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की बैलेट यूनिट पर चस्पा किये जाने वाले मतपत्रों में नाम, पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह के साथ उम्मीदवार का फोटो भी अंकित होगा। इसी प्रकार सर्विस वोटर्स को जारी किये जाने वाले डाक मतपत्रों पर भी उम्मीदवारों के नाम और पार्टी के नाम के साथ फोटो भी अंकित किए जाएंगे।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उम्मीदवारों के नाम, पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह के साथ मतपत्रों में फोटो अंकित करने के ये निर्देश एक ही या मिलते जुलते नाम के दो या दो से अधिक उम्मीदवारों के चुनाव लडने के पूर्व में सामने आये प्रकरणों को दृष्टिगत रखते हुए जारी किए गए हैं। मतपत्रों पर उम्मीदवारों का फोटो उसके नाम और चुनाव चिन्ह के बीच में दो गुना ढाई सेंटीमीटर के आकार (स्टेम्प साइज) में अंकित किए जाएंगे। मतपत्रों पर फोटो अंकित करने के लिए उम्मीदवारों को अपने फोटो नाम निर्देशन पत्र के साथ ही प्रस्तुत करना होंगे। उम्मीदवारों को मतपत्रों पर अंकित करने के लिए अपने ऐसे फोटो देने होंगे जो तीन माह से अधिक पुराने न हों। उम्मीदवारों को अपने फोटो सफेद या ऑफ व्हाईट बेकग्राउण्ड में ही देने होंगे। इसके साथ ही उम्मीदवारों के फोटो बिना टोपी और बिना चश्मे के होने चाहिए।
Back To Top
Post A Comment: