आखिर कबतक बच्चों को गर्मी मे झुलसाती रहेगी सरकार

सीहोर/इछावर, एमपी मीडिया पाइंट

अप्रैल माह मे बच्चे स्कूल जा रहे हैं लेकिन मौसम का रोज बड़ता तापक्रम उनके लिए असहनीय होता जा रहा है। अबतक मार के डर से बच्चे स्कूल जाते रहे, लेकिन अब असहनीय हो चला स्कूल!

अभिभावकों का कहना है कि सरकार बच्चों को आखिर कबतक धूप मे झुलसाती रहेगी। 15 अप्रैल से स्कूलों का पूर्णतया अवकाश घोषित होना चाहिए।

नागरिक बताते हैं कि शासन ने मिडिल क्लास तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित कर रखा है लेकिन गर्मी का आलम यह है कि सूरज सुबह 9-10 बजे से ही आग उगलने लगता है।
मौसम का तापक्रम 34-40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है और हक्की लू के थपेड़े शुरु हो जाते हैं ऐसे मे बच्चे गर्मी के कारण बेचेन नजर आने लगते हैं।

नागरिक कहते हैं कि गर्मी के कारण यदि बच्चों की अचानक तबियत बिगड़ी तो इसका जवाबदेह कौन होगा!
तेज गर्मी को देखते हुए शासन को चाहिए कि 15 अप्रैल से समस्त स्कूलों मे पूर्णतः अवकाश घोषित करे।
Share To:

Post A Comment: