नवमी पूजन मे अग्नि हादसा,
गैस सिलेंडर से लगी आग,
तीन बाइक,मकान सहित लाखों रुपये का सामान जलकर राख
इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
बीती रात करीब 11:30 बजे समीपस्थ ग्राम उमरखाल मे नवमी-पूजन के दौरान गैस सिलेंडर से आग फैल गई जिसमे तीन बाइक,दो मकान,10 क्विंटल गेहूँ,बिस्तर,पेटी,कपड़े,20-25 हजार रुपए नगदी जलकर राख हो गए। एक पाढ़ा भी बुरी तरह झुलस गया मरणासन्न अवस्था मे है।
जानकारी अनुसार ग्राम उमरखाल मे विरेन्द्र सिंह पिता दातार सिंह मालवीय के घर नवमी पूजन चल रही थी तथा वहीं भोजन बन रहा था तभी रसोई गैस सिलेंडर अचानक फट गया और पलक झपकते ही रसोई घर मे आग फैल गई जिसने देखते ही देखते पूरे मकान को चपेट मे ले लिया।
विरेन्द्र सिंह का परिवार और उसके घर आए मेहमान जैसे-तेसे अपनी जान बचाकर भागने मे सफल रहे।बाद मे ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया लेकिन तबतक एक मकान,तीन बाइक,मवेशी, कृषि उपकरण,पाइप,20-25 हज़ार रुपये नगदी सहित घर-गृहस्थी का सामान जलने से लाखों रुपयों का नुकसान हो चुका था। आग से एक मवेशी भी बुरी तरह झुलस गई जो अधमरी अवस्था मे मौके पर कराह रही है।





Post A Comment: