इछावर,भाऊँखेड़ी,ब्रिजिशनगर,कालापीपल मे पुलिस लाईन सीहोर के सहयोग से इछावर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च,
पुलिस ने भाऊँखेड़ी गांव मे फ्लैग मार्च क्या निकाला भागखड़े हुए ताश-पत्तों के शौकीन . .
इछावर/भाऊँखेड़ी, एमपी मीडिया पाइंट
आगामी लोकसभा चुनाव के मुद्देनजर पुलिस द्वारा जिला,तहसील,ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर फ्लैग मार्च निकाले जाने का सिलसिला जारी है।रविवार को इछावर नगर सहित 4 गांवों मे भी फ्लैग मार्च निकाला गया। थाना टीआई अरविंद कुमरे सहित पुलिस जवानों ने लोगों तक फ्लैग मार्च के मार्फत शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा का पैगाम पहुंचाया।
इछावर मे भी किया फ्लैग मार्च
फ्लैग मार्च के उद्देश्यों से अनभिज्ञ ग्रामीणों मे हड़बड़ी सी मच गई। भाऊँखेड़ी के बस स्टेंड पर ताश के पत्तों से टाइमपास करने वाले, देहला पकड़ खेलने वाले 52 वीर ग्रामीण भी ताश-पत्ते मौके पर ही छोड़कर भागते नज़र आए।
पुलिस ने आगामी त्यौहारों और लोकसभा चुनाव के मुद्देनजर शांति,सदभाव,भाईचारा बनाए रखने और लोगों को सुरक्षा का संदेश देते हुए तपती दोपहर मे
इछावर,भाऊँखेड़ी,ब्रिजिशनगर,कालापीपल मे पुलिस लाईन सीहोर के सहयोग से टीआई अरविंद कुमरे की अगुआई मे फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस के अनुसार इछावर थानांतर्गत अन्य गांवों मे भी आगामी दिवसों मे फ्लैग मार्च निकाला जाएगा।



Post A Comment: