सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट
कांग्रेस ने बीजेपी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर शर्मनाक बयान देकर मर्यादाओं को तार तार कर दिया है ....दरअसल सीहोर की श्यामपुर तहसील के दोराहा टप्पे में आयोजित कांग्रेस के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह की चुनावी सभा में उत्तराखंड , यूपी और मिजोरम के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने बीजेपी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को सर्कस की शेरनी कहा और बोला की रिंग मास्टर के इशारे पर शेरनी दोनों टाँगे उठाकर नाचने लगती है ...यही नही उन्होंने खुले मंच से बीजेपी के प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को शेर का शिकारी बताकर कहा की अब तक उन्होंने एक राजा के रूप में जंगल के शेर का तो खूब शिकार किया है .....मगर इस बार वह सर्कस की शेरनी का शिकार करेंगे ....आईए आपको सुनवाते है यह पूरा बयान ....
इसके बाद बारी आई कांग्रेस के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह की तो उन्होंने भी अपने भाषण में खुले मंच से चुनावी आचार संहिता का कथित उल्लघन कर बिजली कर्मचारियों को जेल में डालने की धमकी दे डाली .....
भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने इस मौके पर स्थानीय मीडिया से चर्चा करते हुए कहा एटीएस के चीफ हेमंत करकरे आतंक से लड़ते हुए शहीद हुए उनके नाम पर कोई भी व्यक्ति भला बुरा कहता है यह ठीक बात नही है ..


Post A Comment: