मुख्य बाजार मे खेड़ापति हनुमान मंदिर के धार्मिक भंडारे का आयोजन जारी

इछावर,   एमपी मीडिया पाइंट

खेड़ापति हनुमान मंदिर मे हर वर्ष की भांति हनुमान जयंती के दूसरे दिन भंडारे का आयोजन शनिवार रात जारी है। भंडारे का आयोजन नवयुवक संगठन इछावर की तरफ से किया जा रहा है।

इछावर के व्यस्ततम वर्मा चौक से पान चौराहे की पूरी रोड पर हजारों श्रद्धालु पंगत मे प्रसादी ग्रहण कर रहे हैं। उक्त धार्मिक आयोजन देर रात तक जारी रहने का अनुमान है। नगर के सैकड़ों स्वयंसेवी आयोजन स्थल पर व्यवस्था संभाले हुए हैं। महिलाएं एवं बच्चे भी बड़ी संख्या मे पहुंचकर प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ ले रहे हैं । आयोजन स्थल के चारों तरफ का माहौल खेड़ापति सरकार के जयघोषों से गूंजाएमान है। 

बतादें कि परंपरानुसार हनुमान जयंती के अवसर पर उक्त धार्मिक भंडारे का आयोजन किया जाता है जिसमे इछावर नगर के हजारों लोग शामिल होते हैं
Share To:

Post A Comment: