वादे पूरे करो वरना ईंट से ईंट बजा दूंगा: शिवराज
इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
कांग्रेस ने झूठे वादे करके प्रदेश में सरकार तो बना ली, लेकिन अब वादे पूरे करने के बदले प्रदेश की कमलनाथ सरकार गुमराह करने में लगी है। जब मेरी सरकार थी तो बिजली नहीं जाती थी, प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार बनी बिजली कटौती शुरू हो गई और बदनाम भाजपा को किया जा रहा है। सरकार कांग्रेस की और बिजली भाजपा वाले बंद करा रहें है यह कैसे संभव है। जनता से झूठे वादे किए जा रहे हैं। वादों को पूरा करना होगा वरना ईंट से ईंट बजा दूंगा। कांग्रेस को खत्म करने की जरुरत नहीं इसके लिए राहुल गांधी को उनके गुरु दिग्विजय सिंह का आशीष है।
उक्त बात विदिशा लोकसभा के अंतर्गत आने वाले इछावर विधानसभा के ग्राम दीवड़िया में आयोजित जनसभा के दौरान पूर्व मूख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कही। वह भाजपा प्रत्याशी रमांकात भार्गव के पक्ष मे सभा को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने ने कहा कि मै लोकसभा का चुनाव लड़कर केंद्र में मंत्री बन सकता था, लेकिन मेंने इन्कार कर दिया कि मै प्रदेश की जनता की सेवा करना चाहता हूं मै अपने भांजे- भांजियों को छोड़कर नहीं जा सकता। कमलनाथ सरकार ने चुनाव के समय जो वादे किए थे वो पूरे करने होंगे अगर वादे नहीं किए तो ईंट से ईंट बजा दी जाएगी। सड़कों पर संघर्ष होगा, लेकिन प्रदेश की जनता के सांथ अन्याय नहीं होने दूंगा। श्री चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की और कहा कि वह 14 राज्यों में चुनाव प्रचार करके आ रहें हैं मोदी जी के लिए लोगों के मन मे जबदस्त उत्साह है। चिंता मत करो केंद्र में भी और राज्य में भी सरकार होगी। सभा को भाजपा उम्मीदवार रमाकांत भार्गव, पूर्व राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा, जिला अध्यक्ष सीताराम यादव आदि ने भी संबोधित किया।


Post A Comment: