मर्मस्पर्शी दुर्घटना मे बाइक सवार पिता,पुत्र,पुत्री गंभीर रुप से घायल, तीनों सीहोर रेफर

इछावर/ब्रिजिशनगर एमपी मीडिया पाइंट
बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे तहसील मुख्यालय इछावर से 13 किलोमीटर दूर बोरदीकला-ब्रिजिशनगर मार्ग पर ऐसी सड़क दुर्घटना घटित हुई जिसने मर्म को स्पर्श करते हुए देखते-गुजरते लोगों को झकझोर दिया।
दुर्घटना मे पिता,पुत्री,पुत्र घायल हुए लेकिन केवल घटना स्थल पर वह 10 वर्षीय बालक ही होंश मे था जो लहुलुहान होने के बावजूद अपने पिता,माता का रोते-बिलखते नाम बता रहा था। लेकिन जान से प्यारी बहिन का नाम पूछते ही खुद सुदबुध खो बैठता था वह इसी चक्र से गुजरते रहने के कारण खुद का भी नाम अंत तक नहीं बता पाया और सिर्फ़ रोते-रोते अपने बेहोश पिता एवं बेहोश बहिन के सांथ जिला चिकित्सालय सीहोर रेफर हो गया।
बतादें कि असंतुलित होकर एक बाइक फेंसिंग तारों को तौड़ते हुए खेत मे पेड़ से टकराकर जा गिरी जिससे बाइक सवार पिता,पुत्र एवं पुत्री गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना शाम साढ़े सात बजे की बताई जा रही है जो इछावर थानांतर्गत ग्राम बोरदी कला और ब्रिजिशनगर के बीच घटित हुई।
जानकारी अनुसार इछावर थानांतर्गत गांव सुआखेड़ा निवासी तोरसिंह वारेला-30 अपने बच्चों के सांथ बाइक द्वारा ब्रिजिशनगर से वापस अपने गांव लौट रहा था तभी ब्रिजिशनगर से दो किलोमीटर दूर दरगाह के नजदीक असंतुलित होकर फेंसिंग तार तोड़ते हुए बाइक खेत मे जा गिरी। बाइक सवार तोरसिंह और उसकी 12 वर्षीय बेटी एवं 10 वर्षीय बेटे को गंभीर चोटें आई। तीनों को 108 वाहन से इछावर अस्पताल लाया गया जहां से तीनों को ही सीहोर रेफर किया गया है।
दुर्घटना मे घायल तोरसिंह और उसकी बेटी की हालत अत्यंत गंभीर बतायी जा रही है। डा अंकित चांडक के अनुसार दोनों को सिर मे गंभीर चोटें आई हैं लेकिन 10 वर्षीय पुत्र सिर मे चोटें होने के बावजूद बात करने की स्थिति मे है उसने ही दुर्घटना के विषय मे अबतक रोते-बिलखते सारी जानकारी दी है। उसका कहना है कि मेरी मां का नाम सुमन बाई है और वह घर पर ही है।
देखें घटना से जुड़ी कुछ मर्मस्पर्शी तस्वीरें
इसी लहूलुहान बालक ने मौके पर स्थिति को संभाला
अचेत बहिन को देख खुद रो पड़ता भाई
कोशिशें कम नहीं की . .






Post A Comment: