अब प्रत्येक हाट-बाजार के दिन इछावर मे जनसहयोग से लगेगी आरओ वाटर प्याऊ

इछावर,  एमपी मीडिया पाइंट  

कहते हैं कि अच्छे कार्यों की शुरुआत आगे चल परंपरा बन जाती है यही वजह है कि अब जनसहयोग से प्रत्येक गुरुवार को हाट-बाजार के दिन इछावर के नादान रोड पर प्याउ लगाई जाएगी।


जानकारी देते हुए समाजसेवी,एडवोकेट मुकेश चंद्र प्रगट ने बताया कि
पिछले गुरुवार को समाजसेवी स्व मिश्रीलाल प्रगट की स्मृति मे उनके परिवार द्वारा नादान रोड पर प्याउ स्थापित की गई थी उसी से प्रेरणा लेते हुए नागरिकों ने प्रत्येक हाट-बाजार गुरुवार के दिन प्याउ लगाने का फैसला लिया।

श्री प्रगट ने बताया कि प्याउ मे शुद्ध आरओ का पानी उपयोग मे लाया जाएगा।नागरिकों ने आर्थिक सहायता  दान राशि के रुप मे देना आरंभ कर दिया वहीं नगर के कई जागरुक युवा प्याउ स्थल पर श्रमदान भी करेंगे।
Share To:

Post A Comment: