लगातार 24 वें वर्ष दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर मनाया जा रहा चेत्र नवरात्रि पर्व,

रविवार रात होगा विसर्जन

इछावर,  एमपी मीडिया पाइंट
स्थानीय ग्रामदेवी परिसर के निर्माणाधीन दुर्गा मंदिर मे लगातार 24वें वर्ष दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर चेत्र नवरात्रि पर्व धूमधाम के सांथ मनाया जा रहा है। प्रतिदिन रात्रिकालीन 9:00 बजे वाली आरती मे हजारों देवीभक्त पहुंचकर पुण्य लाभ ले रहे हैं।

सूर्यास्त के बाद से ही दुर्गा दरबार मे मत्था टेकने वाले भक्तों की आवाजाही शुरु होजाती है। समूचा परिसर मां दुर्गा-मां काली के जयघोष से गूंजाएमान रहता है। स्थापना स्थल पर पिछले दो दशक से मंदिर निर्माण कार्य भी अनवरत जारी है। इस वर्ष दूसरे तल पर दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई है।

दुर्गा उत्सव समिति सदस्यों के मुताबिक आज शनिवार को नवमी की महा आरती के पश्चात दूसरे दिन कल यानि रविवार रात को भव्य चल-समारोह नगर के प्रमुख मार्गों से निकाला जाएगा। इछावर से 7 किलोमीटर दूर लसूड़ियाकांगर जलाशय मे देवी प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।
Share To:

Post A Comment: