तहसीलदार के आदेश के बावजूद नहीं हटा अवैध कब्जा,                                                             15 दिनों से आमने-सामने हैं दो पक्ष,                पीड़ित किसानों ने जनसुनवाई मे लगाई गुहार,

इछावर तहसील के ग्राम झालकी का मामला,

इछावर, 09 जुलाई 2019                          एमपी मीडिया पाइंट

गत 23 जून को तहसील के ग्राम झालकी मे कुछ लोगों द्वारा किसान के खेत मे कब्जा कर रातों-रात रास्ता बना दिया गया था जिससे विवाद की स्थिति निर्मित हो गई थी। राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे थे और दोनों पक्षों को शांत करा दिया था।
इसके बाद तहसीलदार आरएस मरावी ने मामले को संज्ञान मे लेकर जांच उपरांत 28 जून को प्रकरण क्रमांक 100/रीडर-1/2019 से रीडर को आदेशित किया था कि पुलिस के सहयोग से उक्त  कब्जे पत्थर आदि को हटवाएं। लेकिन 10 दिन बाद भी जब स्पाट पर स्थिति जस की तस बनी रही तो ग्राम झालकी के पीड़ित कृषक औंकारसिंह,मोतीसिंह,बापूसिंह,विक्रमसिंह,कुमे्रसिंह,मोहनसिंह,सौबालसिंह,मोरसिंह,दिलीपसिंह सैंधव आदि मंगलवार को जनसुनवाई मे आवेदन देने इछावर पहुंचे। 

जहां उन्होंने एसडीएम आदित्य जैन को आवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि तहसीलदार के कब्जा हटाने संबंधी आदेश का पालन नहीं हो पा रहा है जिससे अतिक्रमणकर्ताओ़ अरविंद,नेपाल,तेजसिंह,मनीष,शेरसिंह,कैलाश,मानसिंह,संतोष वगैरह के हौसले बुलंद हैं और वह अवैध रास्ता बनाने पर आमादा हैं। जानी-माली नुकसान पहुंचाने पर भी आमादा दिखाई दे रहे हैं। अत: हमारे खेत मे से तत्काल पत्थर हटवाए जाएं। 

एसडीएम ने तत्काल आश्वस्त किया कि कानून को  हाथ मे लेने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित किसानों को न्याय दिलाया जाएगा।

गौरतलब है कि खेत मे अवैध रास्ता निर्माण को लेकर पिछले 15 दिनों से दोनों पक्ष आमने-सामने हैं और उक्त स्थिति ग्राम झालकी मे चर्चा का विषय बनी हुई है।
Share To:

Post A Comment: