स्कूली बच्चों को निशुल्क पढ़ाई सामग्री वितरित,
यूबीआई शाखा इछावर प्रबंधक गंगराड़े के सौजन्य से वितरित की गई सामग्री

इछावर, 10 जुलाई 2019
एमपी मीडिया पाइंट

यूनियन बैंक आफ इंडिया शाखा इछावर के प्रबंधक रवि गंगराड़े द्वारा ब्लाक के शासकीय प्राथमिक शाला देवपुरा (बारह खंबा) मे बुधवार को निशुल्क पढ़ाई सामग्री वितरत की गई। 

श्री गंगराड़े द्वारा स्कूल के सभी बच्चों को बेग,पेन,पेंसिल,रबर,चाकलेट,मिठाई का निशुल्क वितरण किया गया। रवि गंगराड़े ने बताया कि वह उक्त कार्य अपनी धर्मपत्नी छवि गंगराड़े की स्मृति मे करते आए हैं। पत्नी की इच्छा थी की गरीब बच्चों की पढ़ाई मे यथाशक्ति मदद की जाए इसीलिए उनकी इच्छानुसार उक्त पुनीत कार्य किया जा रहा है। उनके आत्मा की खुशी के लिए आगे भी यही सेवा जारी रखने का प्रयास करता रहूंगा। बतादें कि इछावर ब्लाक के देवपुरा (बारह खंबा) गांव मे सैकड़ों गरीब आदिवासी बच्चे शासकीय प्राथमिक शाला मे अध्ययनरत हैं।

इस अवसर पर बीआरसीसी गुलाबसिंह,बीएससी इंदर सिंह ठाकुर ,महेंद्र सिंह ठाकुर,प्रवेश वर्मा,ब्रजकिशोर श्रीवास्तव, जयनारायण जलोदिया, रोजगार सहायक पंकज सिंह, सरपंच अनोखीलाल,सुनील चंद्रवंशी,बलवानसिंह ठाकुर, राजपाल परमार शिक्षक, राकेश वर्मा ,जन शिक्षक सुरेश जयसवाल आदि उपस्थित रहे।

      रवि गंगराड़े"प्रबंधक" यूबीआई इछावर  
Share To:

Post A Comment: