जिला चिकित्सालय
(रेड क्रास सोसायटी सीहोर) को प्रदान की गई एंबुलेंस
सीहोर 05 जुलाई,2019
एमपी मीडिया पाइंट
शुक्रवार को C-edge Technologies Limited के प्रतिनिधि श्री पवन चौधरी द्वारा एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम एंबुलेंस कलेक्टर एवं रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष अजय गुप्ता को प्रदान की गई। कलेक्टर द्वारा रेड क्रास सोसायटी के सचिव श्री भारत भूषण आर्य को एंबुलेंस की चाबी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, अस्पताल स्टाफ एवं C-edge के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में दी गई। रेड क्रास सोसायटी द्वारा एंबुलेंस प्रदान करने के लिए कंपनी के सीईओ एन.जंबुनाथ एवं प्रतिनिधि के रूप में श्री पवन चौधरी एवं उनके स्टाफ को धन्यवाद दिया गया। नवीन उपकरणों से युक्त एंबुलेंस जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने में मदद करेगी।
C-edge Technologies Limited (TCS-SBI Entriprise) कपंनी मध्यप्रदेश में 38 जिला सहकारी केन्दीय मर्या.बैंकों, राज्य सहकारी बैंक एवं मध्यांचल क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में कोर बैंकिंग सेवायें प्रदान कर रही है। पूर्व में भी कंपनी द्वारा जिला चिकित्सालय को 2 एंबुलेंस भेंट की जा चुकी हैं।
--------------------
लोकशिक्षण संचालनालय द्वारा शासकीय विद्यालयों में रिक्त पदों के विरुद्ध अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था किये जाने के संबंध में निर्देश जारी किये गये हैं। अतिथि शिक्षकों का जीएफएमएस पोर्टल पर पंजीकृत तथा सत्यापित स्कोर कार्ड ऑनलाइन प्रदर्शित किया जा चुका है।
आवदेक द्वारा पंजीकृत एवं स्कूल प्राचार्य द्वारा सत्यापित आवेदन पत्र में आवेदक द्वारा दर्ज की गई शैक्षणिक योग्यता के आधार पर पद एवं विषयवार पेनल की गणना करते हुए स्कोर कार्ड जनरेट किये गये हैं।
आवेदक स्वयं के लॉगिन अथवा आधार नंबर से स्कोर कार्ड को अतिथि शिक्षक पोर्टल से डाउनलोड करें एवं रिक्त पदों की जानकारी पोर्टल पर शालावार देख कर संबंधित संकुल में निर्धारित प्रारुप में आवेदन पत्र विषयमान की रिक्ति के विरुद्ध 8 जुलाई को दोपहर 12 बजे तक जमा करा सकते हैं। विद्यालय में मैरिट के आधार पर विषयवार प्राप्त आवेदनों का पैनल 8 जुलाई को सायं 4 बजे एसएमसी/एसएमडीसी की बैठक में नियम 3.1.2 के अनुसार, अनुमोदन उपरांत मैरिट सूची विद्यालय के सूचना पटल पर चस्पा की जाएगी।

शैक्षणिक सत्र हेतु अतिथि शिक्षकों के आवेदन विद्यालय में जमाकरने की अंतिम तिथि 8 जुलाई सीहोर 05 जुलाई,2019,एमपी मीडिया पाइंट
लोकशिक्षण संचालनालय द्वारा शासकीय विद्यालयों में रिक्त पदों के विरुद्ध अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था किये जाने के संबंध में निर्देश जारी किये गये हैं। अतिथि शिक्षकों का जीएफएमएस पोर्टल पर पंजीकृत तथा सत्यापित स्कोर कार्ड ऑनलाइन प्रदर्शित किया जा चुका है।
आवदेक द्वारा पंजीकृत एवं स्कूल प्राचार्य द्वारा सत्यापित आवेदन पत्र में आवेदक द्वारा दर्ज की गई शैक्षणिक योग्यता के आधार पर पद एवं विषयवार पेनल की गणना करते हुए स्कोर कार्ड जनरेट किये गये हैं।
आवेदक स्वयं के लॉगिन अथवा आधार नंबर से स्कोर कार्ड को अतिथि शिक्षक पोर्टल से डाउनलोड करें एवं रिक्त पदों की जानकारी पोर्टल पर शालावार देख कर संबंधित संकुल में निर्धारित प्रारुप में आवेदन पत्र विषयमान की रिक्ति के विरुद्ध 8 जुलाई को दोपहर 12 बजे तक जमा करा सकते हैं। विद्यालय में मैरिट के आधार पर विषयवार प्राप्त आवेदनों का पैनल 8 जुलाई को सायं 4 बजे एसएमसी/एसएमडीसी की बैठक में नियम 3.1.2 के अनुसार, अनुमोदन उपरांत मैरिट सूची विद्यालय के सूचना पटल पर चस्पा की जाएगी।

Post A Comment: