इंद्र देवता ने दिखाया रोद्र रुप,
गांवों की कई बस्तियां जल मग्न,
घरों मे घुसा पानी,
वर्षा का दौर अनवरत जारी 


इछावर, एमपी मीडिया पाइंट 

शनिवार को बारिश ने इछावर तहसील मे जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कई गांवों मे नदी-नाले उफान पर आ गए। इछावर नगर का बाजार घंटों जलमग्न रहा। कई गांवों मे निचली बस्तियों मे पानी भरा गया। लोगो का घंटों जीना मुहाल रहा। करीब एक दर्जन गांवों का तहसील मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा रहा। दो अलग-अलग स्थानों पर कई विद्युत पोलों ने जमीन को चूमा भी।


इछावर ब्लाक की सबसे बड़ी पंचायत भाऊँखेड़ी इस समय बारिश का पानी भरने से  कीचड़ व पानी के गड्ढों में पूरी तरह तब्दील हो गई। दुर्गा चोक से मेहतर पुरा तक आधा किलोमीटर के क्षेत्र में अब लोगो को पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है। सुबह सुबह स्कूल जाते कई बच्चे कीचड़  में गिरकर अपनी ड्रेस तक खराब कर बैठे,

गौरतलब है कि रोड पर भयंकर कीचड़ ओर पानी की समस्या से ग्रामीणों ने यहाँ के जन प्रतिनिधियों को भी कई बार अवगत करा चुके हैं मगर कीचड़ की समस्या वर्षों से ज्यो की त्यों बनी हुई है।
भाऊँखेड़ी मे कीचड़-गंदगी से सनी सड़कें सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
पिछले साल ग्राम पंचायत द्वारा ग्राम में नाली निर्माण किया गया था अब उन नालियों की सफाई नही होने से ग्राम के मेन रोड पर ये समस्या उत्पन्न हो रही है ।अगर ग्राम के लोग इसकी शिकायत जब ग्राम पंचायत में करते है तो ग्राम पंचायत के अधिकारी कहते है कि यह रोड हमारे हैंड ओवर नहीं है यह रोड पीडब्ल्यूडी का है। वही विभाग इसकी देखरेख करेगा।
 तो फिर सवाल यह उठता है कि पीडब्ल्यूडी के रोड के किनारे ग्राम पंचायत ने लाखों की लागत से नाली निर्माण क्यों करवा दिया यह भी तो जांच का विषय बनता है।


(झालकी के शा मिडिल स्कूल के हालात)

 इछावर की ताजा स्थिति

इछावर- सीहोर हाईवे पर पालीवाल नर्सरी के नजदीक गिरे बिजली के 4 पोल,
खेरी ग्राम में बालचंद पिता काशीराम के घर में घुसा पानी,
 


ग्राम खेजरा में भी नदी उफान पर आने से आसपास के घरों में पानी,  हरेंद्र ठाकुर के गवाड़े मे पानी-ही पानी, बगद‍ा बह‍ा,मवेशियों को जैसे-तेसे बचाया।

ग्राम झालकी के रपटे ने रोका आवागम, तहसील मुख्यालय इछावर से घंटों सड़क संपर्क टूटा रहा,

मुव‍ाड़‍ा-रामगढ़ के बीच कई विद्युत पोल धराशायी, वर्षा का अनवरत दौर जारी।
ग्राम नयापुरा मे तीन मकानों मे तेज बहाव के सांथ पानी घुसा, मामूली नुकसान के समाचार,

एसडीएम आरएस मरावी ने वर्षा प्रभावित ग्राम नयापुरा,झालकी आदि मे पहुंच स्थिति का लिया जायजा,
कहा- वैसे ज्यादा नहीं फिर भी नुकसान का सही आंकलन वर्षा का दौर थमने के बाद।

इछावर: अपडेट रात 8:45 बजे


इछावर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम,ब्रिजिशनगर, फांगिया, कनेरिया,रामगड़, बोरदीकला,  सीहोर जिले का सबसे बड़ा धाम कालिया देव गुराडी,धाईंखेडा, अलीपुर, कोलूखेड़ी, मायापानी आदि गांवों में नदी नाले उफान पर, गांव के किनारे से छूकर जा रहा नदियां जैसे सीप नदी, कोलार नदी, पटारा पटारा नदी का पानी, प्रसिद्ध कालिया देव नाती नदी मंदिर से टच हो कर जा रहा पानी, 
सीप नदी वर्षों बाद उफान पर,

इछावर:अपडेट रात 9:15 बजे


भाऊँखेड़ी ओर जमोनिया हटेसिंह के बीच बहने वाले खाल मे उफान आने से दो घंटे मार्ग बंद रहा जिससे बरखेड़ा बिशनखेड़ी का सड़क सम्पर्क टूट गया। तहसील मुख्यालय पहुंच मार्ग भी प्रभावित,बारिश का दौर अब भी जारी।

Share To:

Post A Comment: