शासकीय हाई स्कूल  लाडकुई में 16 वर्षीय नाबालिक लड़की के सांथ की छेड़छाड़, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी ....


लाड़कुई,  एमपी मीडिया पाइंट 

बुधनी विधानसभा में जहां बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्लोगन बड़ी बुलंदी से बोला जाता है वही स्कूल के अंदर भी छात्राएं सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन छात्राओं के सांथ अभद्रता की जा रही है ऐसा ही एक मामला नसरुल्लागंज क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शासकीय हाई स्कूल लाडकुई में पढ़ने वाली नाबालिक छात्रा से छेड़छाड़ करने का प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार नाबालिक छात्रा अपनी सहेलियों के साथ कक्षा में बैठकर पढ़ाई कर रही थी तभी आरोपी राजेंद्र द्वारा बुरी नियत से हाथ पकड़कर ले जाने लगा। नाबालिक द्वारा विरोध करने पर आरोपी गंदी-गंदी गाली देने लगा और कहा कि अगर यह बात तुमने किसी को बताई तो मैं तुम्हें जान से मार दूंगा। जिसकी जानकारी नाबालिक ने अपने परिजन को दी जिसके उपरांत नाबालिक के परिजनों ने नसरुल्लागंज थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। जिसमें पुलिस ने धारा 294, 354, 506 भादवी 7/ 8 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया।
Share To:

Post A Comment: