Home
इछावर
रंगे हाथ पकड़ाए जाएंगे भ्रष्ट अधिकारी- विधायक वर्मा
अधिकारी अपनी हरकत से बाज आएं,पुराने फार्म मे लोटे विधायक,
कहा- किसानों के सांथ अन्याय बर्दाश्त नहीं
इछावर ,एमपी मीडिया पाइंट
किसानों के सांथ अन्याय बर्दाश्त नहीं होगा कुछ अधिकारी अच्छे भी तो कुछ बुरे भी हैं। मै बुरे अधिकारियों को चेतावनी देता हूँ कि वह अपनी हरकत से बाज आएं। उक्त बात पूर्व राजस्व मंत्री एवं इछावर विधायक करणसिंह वर्मा ने कही। वह इछावर मे भाजपा द्वारा आयोजित धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम मे किसानों को संबोधित कर रहे थे।
विधायक वर्मा ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल मे भ्रष्टाचार बेलगाम हो गया है खासतौर पर किसानों को ठगा जा रहा है उनके सांथ अन्याय किया जा रहा है। दो लाख रुपये का कर्ज किसका माफ किया! बताया जाए।किसानों को बिजली के बिल भारी-भरकम राशि के थमाए जा रहे हैं। तहसील कार्यालय मे खसरा-खतौनी नकल के नियम विरुद्ध पैसे लिए जा रहे हैं।
सीहोर कलेक्टर , एसपी ठीक हैं बाकी नीचे हालात खराब हैं । आज का यह धरना-प्रदर्शन तो सिर्फ़ ट्रेलर है अभी तो पूरी पिक्चर बाकी है।
विधायक वर्मा ने सीधे-सीधे शब्दों मे चेतावनी दी कि जिस किसी ने भी किसानों को प्रताड़ित किया या रिश्वतखोरी की उन्हें जेल का मूंह दिखाने की जवाबदारी मेरी है। मेने विपक्ष मे रह कर राजनीति सीखी है। इछावर का पुराना तहसील कार्यालय गवाह है कि जरुरत पड़ने पर एसडीएम को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया था।
वर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार वेंटिलेटर पर है खुद अपने कर्मों से गिर जाएगी हमारी तो जरुरत ही नहीं पड़ेगी।
शनिवार को आयोजित धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम मे भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश सुराना,पूर्व मंडी अध्यक्ष शंकरलाल पटेल,हुकुमसिंह वर्मा,मंडल अध्यक्ष पप्पू नागर,प्रवेश वर्मा आदि मौजूद थे।
Back To Top
Post A Comment: