450 बच्चे,10 कक्ष, कैसे पढ़ें-कैसे बड़ें,
पीने का पानी तक नहीं,
हायर सेकेंडरी स्कूल भाऊँखेड़ी का मामला

इछावर/भाऊँखेड़ी
एमपी मीडिया पाइंट  

शासन जोर-शोर से कह रहा है आओ स्कूल चलें हम,सब पड़े-सब बड़ें लेकिन फील्ड मे हालत विपरीत ही नज़र आ रहे हैं। ग्राम्यांचलों के शासकीय स्कूलों मे न तो बच्चे पड़ पा रहे हैं और ना ही बड़ पा रहे हैं क्योंकि वहां स्कूल सिर्फ़ नाम मात्र की जगह बनकर रह गए हैं। सैकड़ों बच्चों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है।

इछावर ब्लाक के सबसे बड़े ग्राम भाऊँखेड़ी स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल की दुर्दशा परवान चढ़ी हुई है। इस स्कूल मे 450 बच्चे अध्ययनरत हैं। स्कूल मे कुल 10 कक्ष हैं। स्टाफ के बैठने तक की जगह नहीं है। कक्षों मे ठूंस-ठूंसकर बच्चों को बैठाए जाना मजबूरी बन गया है। स्कूल मे विद्यार्थियों के संख्यात्मक दृष्टिकोण से जगह बेहद कम है। चादर बिछाकर बच्चों को हाल मे मे बैठाया जा रहा है। एक कक्ष मे तीन विषय के विद्यार्थी एक सांथ बैठकर अपना भविष्य टटौल रहे हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि बच्चों को पीने का पानी तक नसीब नहीं हो पा रहा।

स्कूल के प्राचार्य बताते हैं कि प्रतिदिन पानी का टेंकर बुलवाया जाता है तब जाकर कहीं विद्यार्थियों के कंठ तर हो पाते हैं। जनप्रतिनिधियों को शाला की समस्या से अवगत कराया गया। विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्र भेजे गए लेकिन स्कूल के हालात जस के तस बने हुए हैं ।
बतादें कि शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भाऊँखेड़ी के भवन की बाउंड्री वालभी नहीं है। रोड पर स्कूल है। दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है।

ग्रामीण राजेश बनासिया,दिनेश बैरागी , कमलेश वर्मा आदि बताते हैं कि शासन भाऊँखेड़ी के हायर सेकेंडरी स्कूल की समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा जबकि इस स्कूल मे प्रतिभाओं की कमी नहीं है। स्कूल का भवन चार वर्ष पहले निर्मित हुआ जो इतना छोटा है कि 200 बच्चे भी इसमे समा नहीं सकते। वर्तमान मे 450 बच्चे अध्ययनरत हैं समझा जा सकता है कि कैसे पढ़ रहे हैं-कैसे बड़ रहे हैं।

बच्चों को टेंकर का पानी पीना मजबूरी बन गया है। नल-जल योजना ठप्प पड़ी है। भाऊँखेड़ी गांव के मिडिल  व प्राइमरी स्कूल की भी स्थिति इतनी ही दयनीय है।
------------------

यह सही बात है कि संख्यात्मक दृष्टिकोण से स्कूल मे जगह कम है। पेयजल की व्यवस्था टेंकरों के माध्यम से की जा रही है।हमने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है।

                         संदीप बरतरिया
       प्राचार्य, शा हायर सेकेंडरी स्कूल भाऊँखेड़ी
Share To:

Post A Comment: