इछावर  के पूरे एटीएम काउंटर बंद करने की मांग

इछावर,एमपी मीडिया पाइंट

सीहोर जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर इछावर क्षेत्र के सभी बैंकों के उपभोक्ता बैंकिंग सेवाओं से इतने त्रस्त हो चुके हैं कि उन्होंने एक स्वर मे सभी एटीएम काउंटर बंद करने की मांग प्रशासन से की है।

नवयुवक संगठन इछावर ने प्रेस नोट जारी करते हुए कहा कि नगर मे कुल 6 एटीएम काउंटर हैं जो हमेशा बंद रहते हैं उन्हें सदैव के लिए बंद कर दिया जाए ताकि बैंक उपभोक्ता गलतफहमी मे न रहें। दूर-दराज से ग्रामीण इछावर आते हैं और इन काउंटरों के बंद होने की सूचना मौके पर पाते हैं लिहाज़ा इनके चलने का कोई औचित्य नहीं है। बैंक जबरदस्ती किराए का भुगतान कर रहे हैं।

ग्रामीण सुनील विश्वकर्मा  ,शेखर यादव,अजय राजपूत , शेखर राज,दुर्गेश परमार,,प्रवीण मेवाड़ा,कपिल मेवाड़ा,अमित वर्मा,सूरज वर्मा,जितेंद्र राजपूत आदि ने बताया कि हमारा यह प्रेसनोट मेनेजमेंट को चुनौती है अगर हमारी समस्या पर ध्यान नहीं दिया   तो भविष्य मे  तीव्र आंदोलन झेलनै के लिए प्रशासन तैयार रहे।
Share To:

Post A Comment: