अपेक्स बैंक अध्यक्ष को भोपाल पहुंच दी बधाई। 


इछावर,  एमपी मीडिया पाइंट 

सहकारिता के कद्दावर नेता अभय मेहता के नेतृत्व मे इछावर कांग्रेस नेताओं ने भोपाल पहुंच अपेक्स बैंक के नव नियुक्त अध्यक्ष अशोक सिंह को बधाई देते हुए साफा बांधकर स्वागत किया। इस अवसर पर अभय मेहता,पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अनारसिंह ठाकुर,जिला कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष हरगोविन्द सिंह दरबार,रवि ठाकुर,ईश्वर सिंह आमला आदि मौजूद रहे।
अभय मेहता ने बताया कि अध्यक्ष अशोक सिंह की अगुवाई मे सहकारिता को प्रदेश मे नई दिशा मिलेगी।
Share To:

Post A Comment: