जागरुक इछावर
----------------------
बुधवार को फिर हुए 18 पुरुषों के सफल नसबंदी आपरेशन,
एक संतान के बाद भी करा चुके हैं यहां नवदंपत्ति आपरेशन,
सन् 2008 से इछावर सामुदायिक केंद्र के नाम है खिताब
इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
- वैसे तो इछावर का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रदेश स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर किसी परिचय का मोहताज नहीं है लेकिन जब नसबंदी आपरेशन को लेकर चर्चा की जाती है तो इछावर अस्पताल अपने-आप मे ही अलग पहचान रखता है। टारगेट के विरुद्ध दिए आंकड़े खुद हकीकत बयां करते हैं। बुधवार को भी यहां पुरुष नसबंदी कैंप का आयोजन किया गया जिसमे 18 पुरुषों के एनएसव्ही पद्धति से सफल आपरेशन किए गए।
आपरेशन के लिए 20 पुरुषों का पंजीयन हुआ था। बेरागढ़ से आए डा अशोक अर्गल ने आपरेशन किए। कल गुरुवार को भी नसबंदी आपरेशन कैंप का आयोजन है लेकिन वह सिर्फ़ महिलाओं का।जिले मे सर्वाधिक नसबंदी आपरेशन का रेकार्ड इछावर के नाम सन् 2008 से कायम है। यहां प्रतिदिन एक आपरेशन जरुर होता है। सबसे बड़ी बात यह है कि सबसे कम जन्मदर भी आंकड़ों मे इछावर की ही दर्ज है।
गौरतलब है कि इछावर अस्पताल मे संगीता पत्नी ब्रजेश निवासी गुलहर छापरी वह दम्पति है जो एक बच्चे के बाद ही नसबंदी आपरेशन करा चुके हैं और इस मामले मे सजगता का पैगाम पब्लिक को दे चुके हैं। जानकारी अनुसार 74 महिला-पुरुष ने दो बच्चों के बाद इछावर अस्पताल पहुंच आपरेशन कराया।


Post A Comment: