सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट
शासकीय स्कूलों मे अतिथि शिक्षकों की भर्ती मे अनियमितताएं बरते जाने के समाचार मिल रहे हैं।कई शालाओं मे नियम विरुद्ध भर्ती की गई और पात्रता प्राप्त आवेदकों को दरकिनार कर दिया गया।
ऐसा ही एक मामला शासकीय प्राथमिक शाला जूनापानी संकुल केंद्र गोपालपुर विकासखंड नसरुल्लागंज का सामने आया जहां
प्राथमिक विद्यालय में अतिथि शिक्षकों की भर्ती मैं आवेदन नहीं लिए गए, आवेदन की अंतिम तिथि के दिन शाला बन्द कर प्रभारी किसी प्रशिक्षण मे होने का बताकर शाला मैं अनुपस्तिथ रहे।
आवेदनों के आधार पर पैनल तैयार की गई जो इस प्रकार है।
1 संतोष लोगरे 95 प्रतिशत
2 राजेन्द्र पंवार 90.8 %
3 दुर्गेश पंवार 89%
4 भूरा पंवार 64%
इन योग्यता पात्र आवेदकों को बिना किसी सूचना के कम अंकधारी अयोग्य उम्मीदवार को संस्था में अतिथि शिक्षक के रूप मे नियुक्त किया गया।
आयोग्य अभ्यर्थी जयप्रकाश यादव का 58 % का असंवैधानिक तरीके से नियुक्त किया गया। बताया जाता है कि अयोग्य उम्मीदवार संस्था प्रभारी का नजदीकी रिश्तेदार और परिचित है। राजेंद्र पंवार का कहना है कि शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारी मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाएं।



Post A Comment: