रूठे इंद्रदेव को मनाने जगह-जगह खड़ी-सत्ता का आयोजन
राजेश बनासिया, भाऊँखेड़ी
एमपी मीडिया पाइंट
इन दिनों इछावर ब्लाक के सभी गांवों में पानी के अभाव में फसले सूखने की कगार पर पहुँच गई हैं। फसलों को जीवनदान मिले इसके लिए ब्लाक के हर गाँव में रूठे हुए इन्द्रदेव को मनाने के लिए लोग बहुत से जतन कर रहे हैं।
कई गांवों में मन्दिरो में खड़ी सत्ता का आयोजन चल रहे हैं इन आयोजनों में महिलाएं मन्दिरो में भजन कीर्तन कर रही है तो कई गाँवो में लोग गाँव के बहार भोजन बना रहे है गांव बाहर भोजन बनाने को लेकर मान्यता यह भी है कि अगर सभी गाँव वाले अपने घरों में ताले लगा गाँव के बाहर विधि विधान से भोजन बनाते हैं तो इससे भी इंद्रदेव प्रसन्न होते हैं व वर्षा आरंभ हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि आध्यात्मिक रुप से जब-जब इस प्रकार के धार्मिक आयोजन किए गए तब-तब इंद्र देवता प्रसन्न हुए और क्षेत्र मे भरपूर बारिश हुई। ग्रामीणों का यह भी दावा है कि इस प्रकार के आयोजनों के परिणाम 72 घंटे मे आ जाते हैं।
वर्तमान मे इछावर ब्लाक के गांव भाऊँखेड़ी,लसूड़ियाराम,सतपीपलिया,नागली,बरखेड़ा कुर्मी,बिशनखेड़ी,नरसिंह खेड़ा, कांकरखेड़ा,मोहनपुर लेडी, आदि गांवों में रूठे हुवे इंद्रदेव को मनाने के लिए अनेक धार्मिक कार्यक्रम चल रहे हैं।

Post A Comment: