अज्ञात शव मिलने से सनसनी



 
सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट 

बिलकिसगंज थानांतर्गत ग्राम टाकपुरा और इमलीखेड़ा के बीच जंगल मे  अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई!

जानकारी देते हुए थाना प्रभारी केजी शुक्ला ने बताया कि डायल 100 को इसकी जानकारी मिली थी मौके पर पहुंचकर डायल हंड्रेड स्टाफ ने छानबीन की तो शव पाया गया। शरीर के ऊपर कोई खरोच का निशान नहीं है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए  सीहोर भेजा गया है।
दूसरी तरफ उक्त मामले को लोग हत्या से भी जुड़ा मान रहे हैं। पीेएम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
Share To:

Post A Comment: