थाना प्रभारी पहुँचे जनता के बीच

भाऊँखेड़ी/इछावर, एमपी मीडिया पाइंट 

जिले में चल रही बच्चे चोरी की अफवाहों को मद्देनजर रखते हुवे शुक्रवार को थाना प्रभारी अरविंद कुमरे इछावर ब्लाक के गाँव भाऊँखेड़ी पहुँचे यहाँ ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को झूठी अफवाहों से सतर्क रहने की बात कही सांथ ही ऑनलाइन धोकाधड़ी के बारे में भी जानकारी देते हुवे बाताया की कभी भी किसी अनजान व्यक्ति को फोन पर अपने बैंक की डिटेल ना देवे व हमेशा  ऑनलाइन लेन देन के मामले में सतर्कता बरते अपने दो पहिया एवं फोरव्हीलर वाहन का समय से बीमा करवाये तथा जब कहीं भी बाइक से जाए तो सदा हेलमेट का उपयोग करे।आगे उन्होंने ग्राम के लोगो को बताया कि जिले में कही भी बच्चे चोरी की घटना नही घटी है सिर्फ लोग अफवाहे फैला रहे है इन अफवाहों पर ध्यान न दे मगर कभी भी आपके पड़ोस में या गाँव मे कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो उसकी सूचना तुरंत थाने को दे।
इस अवसर पर जिला जनपद सदस्य प्रतिनिधि बद्री प्रसाद वर्मा,संतोष पटेल, राजेश वर्मा ,रामसिंह वर्मा विनोद वर्मा सहित गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
Share To:

Post A Comment: