पौधरोपण के सांथ-सांथ वृक्षों  की कटाई रुकना भी जरुरी-अभय मेहता



इछावर, एमपी मीडिया पाइंट   

जितना पौधरोपण जरुरी है उतना ही जरुरी वृक्षों की कटाई रुकना भी है। इछावर सहकारिता परिवार पौधरोपण का दिखावा नहीं करता बल्कि पौधों को बच्चों की तरह पाल कर भी बताता है। उक्त बात सहकारिता नेता अभय मेहता ने कही वह मार्केटिंग सोसायटी इछावर प्रांगण मे आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम मे बोल रहे थे।


उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण आवश्यक है इछावर तहसील की सभी सहकारी संस्थाएं अपने स्तर पर पौधरोपण करने जा रही हैं। खासबात यह है कि रोपे गए पौधों को पूर संरक्षण प्रदान करने का संकल्प भी लिया जा रहा है। आज का रोपा गया पौधा हमारे बच्चों के भविष्य का निर्धारण करेगा। 

एसडीएम आदित्य जैन ने कहा कि यह एक सिस्टम है। पानी और वृक्षों का संरक्षण उस सिस्टम का हिस्सा है। अच्छी बात है कि इस प्रकार के आयोजन मे नागरिक रुचि दिखा रहे हैं। मेने बहुत फलदार पौधे रोपे लेकिन उनके फल खाने अवसर नहीं मिला।

इछावर थाना टीआई अरविंद कुमरे ने कहा कि थाना प्रांगण मे भी इसके पूर्व पौधे रोपे गए हैं उनकी परवरिश का जिम्मा पुलिस महकमा उठाता रहेगा।
इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अनार सिंह ठाकुर ने कहा कि आज पर्यावरण के संरक्षण की बात बड़े पैमाने पर की जाती है लेकिन फील्ड मे सब नतीजे शून्य ही दिखाई देते हैं क्योंकि वृक्षों की कटाई नहीं रुक रही। आक्सीजन नहीं मिलेगी तो मनुष्य का क्या होगा!! समझा जा सकता है। प्रकृति के संतुलन को बरकरार रखने के लिये पौधे रोपना और वृक्षों  को कटाई से बचाना आवश्यक है।

कार्यक्रम मे वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोहर वर्मा , पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुनील राठी,अनिल राठी,कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष हरगोविन्द सिंह दरबार,मार्केटिंग सोसायटी अध्यक्ष रामनारायण परमार,पार्षद राधेश्याम सेमलिया आदि विशेष रुप से उपस्थित रहे। संचालन युवक कांग्रेस नेता रविप्रताप सिंह ठाकुर ने किया। आभार सुनील राठी द्वारा व्यक्त किया गया।
Share To:

Post A Comment: