इछावर,  एमपी मीडिया पाइंट 

पूर्व राजस्व मंत्री व क्षेत्रीय विधायक करणसिंह वर्मा ने पौधरोपण कर लोगो से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।
 सूर्या फाउंडेशन द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 16 जुलाई को इछावर विधायक करण सिंह वर्मा द्वारा ग्राम जमोनिया हटेसिंह मे वृक्षारोपण किया गया।

विधायक वर्मा ने पर्यावरण की चिंता जाहिर करते हुए कहा कि आज बारिश बेमौसम हो रही हैं। वातावरण बिगड़ता जा रहा है।सांथ ही कई प्रकार के बीमारी भी आ रही है । पर्यावरण संरक्षण सही मायने में करना है तो हमे अधिक से अधिक वृक्षारोपण को महत्व व पेड़ों को संरक्षित करना होगा। 
इस अवसर पर सरपंच अजब सिंह, सूर्या फाउंडेशन क्षेत्र प्रमुख शिव राजवाड़े,विदिशा प्रभारी राजपाल परमार व गणमान्य नागरिक उपस्थित  रहे।
Share To:

Post A Comment: