सीहोर ,  एमपी मीडिया पाइंट 
दादागिरी तो गुंडों के हिस्से आई लेकिन इस हिस्से का एक हिस्सा पुलिस खुद बन जाए तो कलम उठना स्वभाविक है। कलम तोप हो जाती है जब अन्याय के खिलाफ चलती है। खबर प्रकाशन से बौखलाया एक आरक्षक पुलिसीया अंदाज मे सीहोर के उर्जावान पत्रकार अमित कुईया को धमकाने जब उसके घर पहुंच जाता है तो कलम की रक्षा करने वाली वर्दी क्या लज्जित नहीं होती!!



      यही अंदाज-ए-पुलिस का आरक्षक अतुल


मामला है पत्रकार अमित कुईया के सांथ बद्तमीजगी की हद का । हिमाकत की आरक्षक अतुल सिंह ने वह भी मध्यरात्रि मे, बात यह नहीं वह उस रात किस स्तर का पानी पीए हुए थे बात सिर्फ़ इतनी है कि पत्रकार को प्रोटेक्शन देने वाली पुलिस खुद पत्रकारिता पर हमला बोल दे तो अपराध किस श्रेणी आता है!!

खबर कुछ यूं है कि गुरुवार को पत्रकार एसपी सीहोर को ज्ञापन देने पहुंचे उन्होंने ने कहा कि
 आरक्षक किसकी शह पत्रकार पर हमला कर रहा है और उस पर कार्रवाई क्यों ना की जाए।

 गुरुवार को मध्यप्रदेश वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन जिला इकाई सीहोर के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक सीहोर को एक ज्ञापन सौपा।

ज्ञापन के माध्यम से एसपी के समक्ष मांग रखी है कि पत्रकारो को लगातार पुलिस रिपोर्टिंग के दौरान मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है और उन पर दबाब बनाया जा रहा है।बीते दिनों सीहोर के एक पत्रकार द्वारा पुलिस विभाग की खबर प्रकाशित करने पर उसे मानसिक रूप से परेशान किया गया,तो वही सीहोर से अन्यंत्र तबादला होने के कारण आरक्षक अतुल सिंह द्वारा कुपित होकर पत्रकार के घर आधी रात में हमला करने का प्रयास किया गया।
उक्त आरक्षक से पत्रकार और उसके परिवार को जान का खतरा भी बना हुआ है।ऐसे ही अलग-अलग विभागों में खबर संकलन के दौरान पत्रकारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मध्यप्रदेश वर्किंग जॉर्नलिस्ट यूनियन सीहोर इकाई के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक एसएस चौहान से भेंट कर ज्ञापन सौपकर उक्त आरक्षक पर दंडात्मक कार्यवाही की मांग की है। 
संगठन ने ज्ञापन के माध्यम से बताया है कि घटना में दोषी आरक्षक अतुल सिंह पर जल्द ही कार्यवाही सुनिश्चित हो ।इस मामले में संगठन भोपाल पहुंचकर आईजी पुलिस और गृह मंत्री से इस पूरे मामले में शिकायत करेंगे।ज्ञापन सौपने वालो में मध्यप्रदेश वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के जिला अध्यक्ष अमित कुईया,अखिलेश गुप्ता,आकाश माथुर,कपिल सूर्यवंशी,संजीत धुर्वे, नितिन ठाकुर,कपिल गौर,कृष्णा पांडे, सिद्धार्थ शर्मा,अनुराग शर्मा मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment: