उमरखाल मे मानव की खाल को लहूलुहान किया पुत्र के ही साले ने__अमर सिंह मर गया
इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
तहसील मुख्यालय से 13 किलोमीटर दूर ग्राम उमरखाल मे एक 70 वर्षीय व्यक्ति की बीती रात नृशंस हत्या कर दी गई जबकि पूरा परिवार आसपास के कमरों मे सो रहा था। हत्या क्यों और किसने की इसकी तफ्तीश मे पुलिस जुटी और पता लगा लिया कि दूसरा कोई नहीं पुत्र का ही साला था।
जानकारी अनुसार ग्राम उमरखाल निवासी अमरसिंह मालवीय अपने मकान मे सो रहा था जो प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बना था। इसके बेटे-बहू भी बगल के कमरे मे सो रहे थे। बेटे पप्पू का साला भी मेहमान बनकर आया हुआ था। सबकुछ ठीकठाक चल रहा था लेकिन सुबह जब परिजनों ने मंजर देखा तो होंश फाक्ता हो गए। कमरे मे अमरसिंह चिर निद्रा मे लीन हो गया था और उसके माथे से लहू बह रहा था। जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर इछावर पुलिस पहुंची। गांव मे सनसनी फैल गई।
सूत्रों के अनुसार मृतक अमरसिंह के पुत्र पप्पू का साला भी आया हुआ था और रात उसने शराब की पार्टी अटेंड की थी। समझा बुझाकर रात रुकने रजा उसे उसके ही जीजा ने बक्शी जो फिलहाल नदारद है। संदेहास्पद उक्त व्यक्ति कहां का निवासी है और उसका नाम क्या है इसे पता लगाने मे फिलहाल सभी को पसीना आ रहा है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए इछावर लाया गया है। प्रथम दृष्टा हमलावर ने घटना को अंजाम देने मे भारी शिला का प्रयोग किया है!!
इछावर थाना टीआई अरविंद कुमरे ने चंद घंटो मे ही पता लगा लिया कि पप्पू का साला ग्राम खेड़ापुरा रसूलपुरा तहसील आष्टा का निवासी है उसका नाम भीमसिंह मालवीय है जो फिलहाल फरार है। बीती रात जमीन-संपत्ति को लेकर घर मे झगड़ा भी हुआ था इसी वजह से उक्त मर्डर कांड हुआ।

Post A Comment: