बाइक फिसली, एक युवक की मौत
इछावर/भाऊँखेड़ी एमपी मीडिया पाइंट
जानकारी अनुसार इछावर तहसील के ग्राम भाऊँखेड़ी- अमलाहा मार्ग पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य गम्भीर रुप से घायल है जिसे 108 से इछावर अस्पताल पहुंचाया गया।
अमलाहा-भाऊँखेड़ी रोड पर नरसिंहखेड़ा के पास हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई व एक अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भोजपुर निवासी करण पिता लक्ष्मी नारायण और कुलदीप सोण्डा अपने निजी काम से गये हुए थे वापस अपने ग्राम भोजपुर आते समय ग्राम नरसिंहखेड़ा के पास बाइक फिसलने से हादसा हो गया। जहाँ मौके पर ही करण की मौत हो गई व कुलदीप गम्भीर रुप से घायल हो गया जिसे वाहन 108 की मदद से अस्पताल भेजा गया।
बतादें कि आये दिन भाऊँखेड़ी-अमलाहा मार्ग पर हादसे होते रहते है। वाहन अनियंत्रित होकर पलटते रहते हैं। संपूर्ण जानकारी होने के बावजूद शासन की अनदेखी क्षेत्र मे पिछले तीन वर्षों से चर्चा का विषय बनी हुई है।

Post A Comment: