चौपट हो गई 44 गांव के सोयाबीन की फसल,
अतिवृष्टि का असर,
तहसील कार्यालय पहुंच किसानों ने समस्या से अवगत कराया प्रशासन को,
एसडीएम ने कहा- कराएंगे सर्वे


शिवराज सिंह राजपूत, इछावर                           एमपी मीडिया पाइंट   

इछावर क्षेत्र के किसानों पर प्रकृति ने फिर प्रकोप बरसाया,ब्लाक के करीब चार दर्जन गांव मे सोयाबीन की फसल देखते ही देखते चौपट हो गई। किसानों का कहना है कि अतिवृष्टि के कारण सोयाबीन के पोधों से फूल खिर गए जिससे भारी नुकसन पहुंचा और कृषि विभाग का कोई कर्मचारी अबतक मौके पर नहीं पहुंचा।


खरीफ की मुख्य फसल सोयाबीन पर ही इछावर क्षेत्र के किसानों की मालीहालत निर्भर करती है। पिछले वर्ष सोयाबीन के भाव ने किसानों को बेभाव कर दिया था। भावान्तर योजना का लाभ लेने मे भी किसानों का पसीना छूट गया था।


आस टिकी थी तो इस वर्ष सोयाबीन उत्पादन पर लेकिन इस आस पर भी प्रकृति ने पानी फेर दिया। उस वक्त जरुरत से ज्यादा बारिश हो गई जब पौधों पर फूल खिले थे। अतिवृष्टि को नाज़ुक फूल सहन नहीं कर पाए और फसल की जैसे भ्रूण हत्या हो गई।आहत और दुखित किसान गुरुवार को तहसील कार्यालय इछावर पहुंचे जहां उन्होंने ज्ञापन सौंपते हुए अपनी व्यथा एसडीएम आदित्य जैन व तहसीलदार आरएस मारावी को सुनाई।

ग्राम बावड़ियागोसाई,रुपदी,रुपादेह,गादिया,डूंडालावा,बोरदीखुर्द,दुदलई,दौलतपुर,गऊखेड़ी,रघुनाथपुरा,झरखेड़ा,करणपुरा,चैनपुरा,सिंगापुरा,कुनडीखाल,हरसपुर,लालियाखेड़ी,बागनखेड़ा,बिजोरी,मूंडला,जमोनियाफतेहपुर,शाहपुरा,रामदासी,हुलियाखेड़ी,आर्या,ढाबलामाता,खेजड़ा,सेमलीजदीद,बावड़ियानौआबाद,पालखेड़ी आदि के किसानों ने ज्ञापन सौपते हुए कहा कि हमारी सोयाबीन की फसल फूल खिरने के कारण बांझ हो गई है। उससे अत्यधिक नुकसान पहुंचा है हम सभी ग्रामवासी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक का बीमा, केसीसी द्वारा किया गया बीम‍ा एवं शासन के द्वारा दी जाने वाली सहायता प्राप्त करना चाहते हैं। 

ज्ञापन सौपने वालों मे कैलाश पटेल मूंडला,प्रेमनारायण वर्मा,नारायणसिंह,राजपालसिंह,चंदरसिंह,चैनसिंह,रुपसिंह परमार,हरेंद्र,अर्जुन सिंह,संतोष परमार,शंकरलाल आदि प्रमुख रुप से शामिल थे।

अधिकारी बोले
-------------------


सर्वे कराकर किसानों को उचित सहायता मुहैया करायी जाएगी।

                                    आदित्य जैन
                                  एसडीएम, इछावर
Share To:

Post A Comment: