Home
Unlabelled
सीहोर प्रभारी मंत्री करेंगे सोसायटी भवन का लोकार्पण- अभय मेहता
प्रभारी मंत्री अारिफ अकील कल इछावर मे,
करेंगे ग्राम खेरी मे आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित भवन का लोकार्पण
इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
सीहोर जिले के प्रभारी मंत्री आरिफ अकील कल मंगलवार को इछावर ब्लाक के ग्राम खेरी मे आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव व सहकारी नेता अभय मेहता ने बताया कि मंत्री आरिफ अकील सुबह 11 बजे ग्राम खेरी पहुंचेगे। गरिमामय कार्यक्रम के दौरान वह भवन का लोकार्पण करेंगे। लम्बे समय से ग्राम खेरी मे उक्त भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अल्प समय मे ही प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम खेरी निवासियों को दिया गया यह तोहफ़ा काबिल-ए-तारीफ है।
Back To Top
Post A Comment: