विद्यार्थियों को सिखाए कानून-व्यवस्था के गुर
इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
विद्यार्थी अपनी मंजिल को पाने के लिए सतत लगनशील रहें खासबात यह है कि अपने लक्ष्य को निर्धारित पहले करें। लक्ष्यहीन पढ़ाई का कोई मकसद नहीं है। उक्तबात इछावर थाना टीआई अरविंद कुमरे ने कही वह इछावर स्थित ऐम्बीशन प्राइवेट आईटीआई के नवीन सत्रारंभ के मौके पर आयोजित कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रुप मे बोल रहे थे।
यदि कागजात कम्पलीट ना हों तो 20-25 लाख रुपये का क्लेम झेलना पड़ता है।
टीआई कुमरे ने कहा कि देश के युवा सोशल मीडिया के दुरुपयोग से बचें। खासतौर पर पोस्टिंग,कमेंट को लेकर सतर्कता बरतें वरना पुलिस को प्रकरण कायम करना पड़ता है और आरोपी को जेल जाना होता है। अपने मोबाइल सेलफोन का सदुपयोग करें उससे ज्ञानवर्धक जानकारी हांसिल करें।
कार्यक्रम के अध्यक्ष पत्रकार राजेश शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों सहित समाज का हर नागरिक अपने कर्तव्य को समझे। आप जिस पोस्ट पर हैं आखिर क्यूँ हैं इस बात को खुद को ही समझना होगा तभी आप अपनी उपस्थिति के सांथ न्याय कर पाएंगे वरना सब बेकार है। उन्होंने कहा कि इस बात का उदाहरण इछावर थाना टीआई अरविंद कुमरे खुद आपके सामने मौजूद हैं जिन्होंने थाने का कायाकल्प कर डाला। ब्रिटिश शासनकाल के गिरते भवन को सहजने का उदाहरण पेश किया।
एेम्बीशन प्रा आईटीआई संचालक रवि मालवीय ने संस्थान के उपलब्धियों की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए उपस्थितों को अवगत कराया कि यह संस्थान प्रतिभाओं को निखारने के लिए कृतसंकल्पित है।
कार्यक्रम का संचालन कमलेश राठौर ने किया।
इस अवसर पर पुलिस विभाग से हरभजन सिंह,राहुल पांडे सहित गणमान्य नागरिक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



Post A Comment: