स्वास्थ्य संस्थाओं के लिए राज्यस्तरीय कायाकल्प पुरस्कारों में सीहोर का दबदबा.*
जिले की 6 संस्थाएं पुरस्कृत
सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट
आह दो अगस्त को प्रदेश की स्वास्थ्य संस्थाओं को कायाकल्प पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। ये पुरस्कार राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री तुलसी सिलावट, उच्च शिक्षा एवं खेल मंत्री श्री जीतू पटवारी व विधायक कुणाल चौधरी द्वारा स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों- प्रमुख सचिव श्रीमती पल्लवी जैन गोविल, स्वास्थ्य आयुक्त
नितेश व्यास व मिशन संचालक श्रीमती छवि भारद्वाज की उपस्थिति में इंदौर में प्रदान किये गए। इस अवसर पर प्रदेश भर के क्षेत्रीय स्वास्थ्य संचालक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
इन पुरस्कारों में सीहोर जिले की 6 संस्थाओं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र वीरपुर डैम, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जावर,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इछावर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्यामपुर, सिविल अस्पताल आष्टा व जिला अस्पताल सीहोर को पुरस्कृत किया गया। जिले के मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि यह पहली बार है जब जिले की इतनीं संस्थाओं को एक साथ इनाम मिले हैं। उन्होंने सभी संस्था प्रमुखों द्वारा इस हेतु किये गए प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष जिले की केवल 2 संस्थाएं पुरस्कृत हो सकी थीं।
कायाकल्प के तहत 7 विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 60 बिंदुओं पर 600 अंकों के लिए संस्थाओं का आंकलन किया जाता है। पुरस्कृत होने के लिए संस्थाओं को न्यूनतम 70 फीसद अंक लाना अनिवार्य है।इसका आकलन राज्यस्तर से गठित दल द्वारा किया जाता है।

Post A Comment: