इछावर अस्पताल की काया पलट करने वाले महान योद्धा डा बीबी शर्मा को जनता की तरफ से एमपी मीडिया पाइंट का सलाम।
आपने अस्पताल को सरकारी माना ही नहीं। आपने इस अस्पताल को अपना मानकर नियती बिखेरी, आप हरगिज़ अपने लक्ष्य के लिए बड़ते गए और वह मुकाम हांसिल करके बता दिया जो किसी परिचय या प्रमाण का मोहताज नहीं है।
आपने इछावर की माटी का ऋण जिस शिद्दत के सांथ चूकता किया इसके उदाहरण विरलयी ही होते हैं।
बहुत कम लोग जानते हैं कि आपका जन्म उसी अस्पताल मे हुआ है जिस अस्पताल के आज आप बीएमओ हैं। आपने आपके जन्म स्थान की काया पलट कर दी इसके लिए पूरा इछावर आपका आभारी है।
सरकार यदि लगातार इछावर अस्पताल को नवाज रही है तो बेशक शब्दों से पहली बार हमे भी आपको नवाजने मे गर्व महसूस हो रहा है। आप इसी उर्जा के सांथ मानव सेवा मे लीन रहें आपके लिए ज्यादा कुछ लिखना सूरज को दीया दिखाना होगा। डाक्टर साहब आप महानता की पराकाष्ठा हैं।




Post A Comment: