सेंधवा (मध्यप्रदेश), 31 अक्टूबर 2019           एमपी मीडिया पाइंट 

 शहर से 7 किलोमीटर दूर ग्राम बनिहार में आकाशीय बिजली गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, वहीं 10 घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के मुताबिक ग्राम पीसनावल निवासी मजदूर मक्का काटने ग्राम बनिहार आए थे। गुरुवार दोपहर में तेज बारिश के दौरान सभी खेत के पास बनी झोपड़ी में चले गए। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, वहीं 10 मजदूर घायल हो गए। इनमें से करीब छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना के बाद एसडीओपी टीएस बघेल सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को सिविल अस्पताल भेजा गया, वहीं घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।

यह हुए घायल -

1. गुड्डी बाई पति शोभाराम निवासी पिसनावल,
2: कंजया पिता मालसिंग पिसनावल,
3: मुकेश पिता कंजिया निवासी पिसनावल,
4: काली बाई पति सखाराम निवासी पिपलिया डेब,
5: गनदास पिता बद्री निवासी गोई वाकि
6: केलीबाई पति बद्री निवासी गोई वाकि
7: शांताराम पिता गुलाब बनिहार, पटेल फलिया
8: पातली बाई पति बिंदु बनिहार पटेल फलिया
9: विक्रम पिता कंजिया 21
10: पाटली बाई विक्रम 22 पिसनावल

इनकी हुई मौत-
1. बद्री पिता मालसिंह निवासी पिपल्यागोई
2. शोभाराम पिता जायदिया निवासी पिसनावल
3: राकेश पिता कंजिया पिसनावल

Share To:

Post A Comment: