एएसआई ने जहर खाकर किया आत्महत्या का प्रयास,
सल्फास की खायी पाँच गोलियाँ आखिर इतनी आसानी से जेब मे कहां से आई!!
सीहोर 31 अक्टूबर,20
एमपी मीडिया पाइंट
जानकारी अनुसार जिला अपराध शाखा में पदस्थ एक एएसआई ने पारिवारिक कारणों के चलते जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल सीहोर लाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद भोपाल रेफर कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक एएसआई रतनलाल साल 2015 से जिला अपराध शाखा में पदस्थ हैं। वह गुरुवार शाम साढ़े 4 बजे के करीब ऑफिस से घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में जहरीला पदार्थ खा लिया। सूचना मिलने पर पहुंची डायल 100 की मदद से जिला अस्पताल लेकर आएं। यहां से भोपाल रेफर कर दिया गया। रतनलाल ने पुलिस को बताया कि मेरे द्वारा सल्फास की 5 गोलियाँ खायी गई और किन्हीं पारिवारिक कारणों से परेशान चल रहे थे। रतनलाल सीहोर जिले की आष्टा तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव लसूड़ियाखास के निवासी हैं।
टीआई थाना कोतवाली, मनोज मिश्रा


Post A Comment: