मार्गों के खराब होने के बावज़ूद करीब सवा लाख लोगों ने बाराहखंबा मेले मे की शिरकत,
सैकड़ों क्विंटल दूध से देव महाराज ने किया स्नान,
प्रभारी मंत्री आरिफ अकील भी पहुंचे मेला स्थल,
मेले मे सुरक्षा व्यवस्थाओं के बावज़ूद करीब दो दर्जन श्रद्धालु हुए जेबकतरी का शिकार,
चंद घंटों मे हो गया करोड़ों रुपयों का कारोबार
इछावर 28 अक्टूबर, 2019
एमपी मीडिया पाइंट
ऐतिहासिक और पुरातनकालीन बाराहखंबा मेला सोमवार को अपनी प्राचीन शान-ओ-शौकत के साथ समाप्त हुआ। मेले मे दूरदराज के करीब सवाल लाख लोगों ने शिरकत की। सीहोर जिला प्रभारी मंत्री ने मेले मे पहुंच व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एक पिकअप वाहन भी भी दुर्घटनाग्रस्त हो रास्ते मे पलट गया। वहीं जेबकतरी का बोलबाला रहने से करीब दो दर्जन लोगों को मोबाइल सेलफोन और पर्स से हाथ धोना पढ़ा।
मेले मे महिला श्रंगार,बर्तन,घरेलु सामग्री,पशुश्रंगार सामग्री,खिलौनों व नारियल-अगरबत्ती की दुकानों पर ग्राहकों की जबरदस्त भीड़ देखी गई। करोड़ों रुपयों का कारोबार चंद घंटों मे हो गया।
समाचार लिखे जाने तक कहीं से कोई अप्रिय घटना के समाचार नहीं हैं। मात्र एक पिकअप वाहन ग्राम जामली स्कूल के पास फिसलकर पलट गया जिसमे किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई बताया जाता है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन मे करीब 30-35 लोग सफर कर बाराहखंबा मेला जा रहे थे।
इस वर्ष सभी पहुंच मार्ग खस्ताहाल होने के बावजूद बाराहखंबा मेले की रौनक मे कहीं कोई कमी देखने को नहीं मिली। पूरे उत्साह,उमंग और आस्था के सांथ कोसों दूर से श्रद्धालु पहुंचे। महिलाएं व बच्चे भी पहुंचे जिन्होंने मेले का भरपूर लुत्फ उठाया।
तरह-तरह के झूले मनोरंजन का मुख्य केन्द्र रहे। इनके आसपास पूरे समय लोगों की अच्छी-खासी भीड़ दिनभर जमा रही। मेला समापन के पश्चात हजारों लोगों को कहीं-कहीं रास्ते मे बारिश सामना करना पड़ा। इछावर-सीहोर क्षेत्र मे बारिश का दौर अब भी जारी है जो परेशानी का सबब बना हुआ है।
ऐसे निकले दुर्गम रास्तों से लोग, मेला समापन का दृश्य
जिला कलेक्टर अजय गुप्ता,एसपी एसएस चौहान,एएसपी समीर यादव,इछावर एसडीएम प्रगति वर्मा,एसडीओपी प्रकाश मिश्रा,तहसीलदार आरएस मरावी समेत इछावर,सीहोर,आष्टा,नसरुल्लागंज के अन्य अधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर रखे हुए दिखाई दिए।






Post A Comment: