बाराहखंबा मेला: मौसम के मिजाज से फीका पड़ने की संभावना,
16 घंटे से हो रही रुक-रुककर बारिश ने बढ़ाई चिंता

इछावर, 27 अक्टूबर 2019                         एमपी मीडिया पाइंट 

जिस तरीके से मौसम ने मिजाज बदलकर रिमझिम बारिश का दौर इछावर क्षेत्र शुरु किया उससे कयास लगाए जा रहे हैं कि इसबार 28 अक्टूबर को आयोजित होने वाला बाराहखंबा मेला फीका पड़ सकता है!
पिछले 12 घंटे से इछावर क्षेत्र मे रुक-रुककर बूंदा-बांदी का दौर जारी है। रिमझिम बारिश की वजह से सड़कों पर कीचड़ मच गया है। गड्ढे पानी से भरे हैं और मेला परिसर के आसपास भी बारिश अब तकलीफ़देह साबित होने लगी है।


बतादें कि इछावर से 15 किलोमीटर दूर कल सोमवार को आयोजित होने वाले इस ऐतिहासिक मेले मे करीब एक लाख लोगों के शिरकत करने का अनुमान लगाया जा रहा था लेकिन फिलहाल मौसम के बदले मिजाज ने इस आंकड़े पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।
सबसे बड़ी बात यह है कि ज्यादातर व्यापारी अपनी-अपनी दुकानों का सामान लेकर बाराहखंबा के लिए रवाना भी हो गए हैं। ऐसे मे सामान को बारिश से बचाना उनके लिए चुनौतीपूर्ण हो गया है।
Share To:

Post A Comment: