आग से दो मवेशी जिंदा जले, 10 बुरी तरह झुलसे,
अचानक धुंधारी से लगी आग,
गांव मे लाईट नहीं रहने की वजह बता रहे ग्रामीण,
 

मनोज वर्मा, कोठरी(आष्टा)
02 नवंबर, 2019 एमपी मीडिया पाइंट

बीती रात कोठरी के नजदीक नगर परिषद कोटरी स्थान छोटी मोडर, लतीफ खान पिता रहीम खान के अनुसार बीती रात लतीफ खां के घर लाइट ना होने के कारण धुंधारी से उजाला किया गया था।जिस कारण वहां रखे कंडो ने आग पकड़ ली।आग के लगते ही वहां दर्जनभर मवेशियां भी आग की चपेट आ गई। आग लगते ही दो मवेशी वहां से रस्सी तोड़कर भाग नकलने मे सफल रही इसीलिए उनकी  की जान तो बच गई लेकिन बाकी बचे मवेशी आग मे झुलसकर बुरी तरह घायल हो गए।

रहीम खान का कहना है कि करीब 15 साल से यहां लाइट की मांग की जा रही है लेकिन अभी तक लाइट की कोई व्यवस्था नहीं की गई लाइट के ना होने के कारण यह हादसा हुआ। झुलसी मवेशियों का इलाज जारी है।
Share To:

Post A Comment: