शासकीय माध्यमिक शाला कचनारिया में विदाई समारोह आयोजित
कोठरी(आष्टा), एमपी मीडिया पाइंट
स्कूल की शिक्षिका के स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह विदाई समारोह का आरंभ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया गया । उक्त कार्यक्रम श्रीमती ममता कुशवाह अध्यापक का माध्यमिक शाला कचनारिया से माध्यमिक शाला छापर मे होने पर आयोजित किया गया।
समारोह में सरपंच श्रीमती कृष्णा बाई , युवा पार्षद गण साथ में संकुल प्राचार्य रमेश चंद्र मेवाड़ा अकाउंटेंट राजेश शर्मा जी विशेष रूप से मौजूद रहे। विदाई समारोह में शिक्षिका श्रीमती कुशवाहा के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। बच्चों द्वारा बाहर से पधारे अतिथियों के लिए स्वागत गीत प्रस्तुत किया।कार्यक्रम का संचालन शंकरसिंह राजपूत,श्री शेख जुबेर द्वारा किया गया शासकीय माध्यमिक शाला कचनारिया के स्टाफ कमल किशोर शर्मा व विक्रम सिंह मेवाड़ा द्वारा अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि कमलसिंह ठाकुर,जाफराबाद, श्रीराम झाला ,चंदर सिंह वर्मा ,विक्रम सिंह मालवीय पूर्व अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति,वर्तमान शाला प्रबंधन समिति चंदर सिंह मेवाडा, श्रीमती हेमलता,जन शिक्षा केंद्र कोटरी के जनशिक्षकगण विजय सिंह जायसवाल,राजेंद्र सिंह ठाकुर, ईश्वर सिंह राजपूत,मनोज वर्मा हरिओम,सुंदरलाल नेगी व सेवानिवृत्त देवसिंह मालवीय एवं गांव के सभी गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में मौजूद रहे।
Post A Comment: