आष्टा/कोठरी/इछावर
01 नवम्बर,2019 एमपी मीडिया पाइंट
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटरी में 64 वां मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया जिसमें आष्टा क्षेत्र के विधायक रघुनाथसिंह मालवीय एवं नगर पंचायत अध्यक्ष रुपेश पटेल, साथ में सीएमओ अशफाक खां विशेष रुप से मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन जीतमल मेहता ने किया। अतिथियों का स्वागत प्राचार्य रमेशचंद्र मेवाड़ा द्वारा किया गया। प्राचार्य द्वारा सभी अतिथियों के स्वागत मे अपना उदबोधन प्रस्तुत किया गया।अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सुलोचना,रचना,नजमा आदि सहित छात्र-छात्राओं द्वारा कई रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम में जन शिक्षक विजय सिंह जायसवाल, राजेंद्र सिंह ठाकुर जिला सहकारी बैंक उपाध्यक्ष राधेश्याम दलपति,उपाध्यक्ष प्रतिनिधि माणकचंद जैन, पार्षदगण लाड़सिंह सिंह मालवीय, शिक्षक श्री केएल मालवीय,चैनसिंह मेचन,एवं समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम मे क्षेत्रीय विधायक करणसिंह वर्मा, कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव अभय मेहता, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अनारसिंह ठाकुर एसडीएम प्रगति वर्मा विशेष रुप से उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।




Post A Comment: