सीहोर 28 नवंबर, 2019                                एमपी मीडिया पाइंट 

तकनीकी शिक्षा में नित नए नवाचार करने वाली श्री सत्यसांई युनिवर्सिटी अब अपनी बिजली से रोशन होगी। विश्वविद्यालय ने खुद का सोलर पॉवर प्लांट लगाया है जिससे बनने वाली बिजली का उपयोग विश्वविद्यालय में खर्च होने वाली बिजली के लिए किया जाएगा। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ मुकेश तिवारी और कुलसचिव डॉ जीआर सेलोकर ने आज सोलर पॉवर प्लांट का शुभारंभ किया। 

सीहोर के पचामा स्थित श्री सत्यसांई युनिवर्सिटी के इलेक्ट्रिकल विभाग द्वारा महज 6 माह में स्थापित किया है। इस संयंत्र से कुल 83.3 केवी बिजली का उत्पादन होगा जिससे ने केवल विश्वविद्यालय में बिजली की आपूर्ति होगी वरन विश्वविद्यालय ग्रिड को भी बिजली देने में सक्षम होगा। कुलपति डॉ मुकेश तिवारी ने विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रिकल विभाग के इस अभिनव प्रयोग की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयोग न सिर्फ विश्वविद्यालय के लिए प्रभावी हैं वरन यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए भी बेहद उपयोगी साबित होंगे।
Share To:

Post A Comment: