पालक संघ का किया जाए गठन
सीहोर 28 नवंबर,2019 एमपी मीडिया पाइंट
प्राइवेट स्कूल बिना किसी रायशुमारी के हर साल फीस में 15 से 20 फीसदी इजाफा कर रहे हैं। इसके अलावा इन स्कूल के संचालकों की मनमान रूकने का नाम नहीं ले रही। इन सभी समस्याओं को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी उपभोक्ता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिलीप गुर्जर और जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष नईम नवाब ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर प्राइवेट स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए पालक संघ का गठन करने और जांच दल बनाए जाने की मांग की है।
इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष नईम नवाब ने कहा कि बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने और स्कूल संचालकों की मनमानी को रोकने प्रत्येक स्कूलों में पालक संघ का गठन करना अनिवार्य है। जिसमें स्कूल प्रबंधक के अलावा बच्चों के पालक भी पदाधिकारी के रूप में शामिल होते हैं, लेकिन हर साल मात्र कागजी कार्रवाई कर सिर्फ औपचारिकता पूर्ण कराई जा रही है। जिसके कारण निजी स्कूलों की तानाशाही बढ़ती जा रही है।
मनमानी रोकने पालक संघ का गठन अनिवार्य
इस संबंध में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी उपभोक्ता प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष राजेन्द्र नागर ने कहा कि हर निजी स्कूल संचालक फीस वृद्धि, मेंटनेंस चार्ज, कम्प्यूटर लैब चार्ज, स्मार्ट क्लास सहित तमाम तरह के शुल्क बच्चों के अभिभावकों से लेते हैं। जिससे पालकों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ जाता हैं। विरोध न करने पर स्कूल संचालक अपनी मनमानी करते हैं। स्कूल प्रबंधकों की मनमानी रोकने प्रत्येक निजी स्कूल में पालक संघ का गठन करना अनिवार्य है। नियम का पालन न होने के कारण स्कूल संचालक अपनी मनमानी करने से बाज नहीं आते। जिसका खामियाजा पालकों को उठाना पड़ता है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा ध्यान न देने के कारण स्कूल संचालक अपनी मनमानी करते हैं। बच्चों के अभिभावकों की जगह अपने स्कूल के कर्मचारियों को ही लेकर पालक संघ का गठन कर दिया जाता है। जो स्कूल प्रबंधक की मनमानी पर अपना पूरा सहयोग प्रदान करते हैं। जिसका खामियाजा अन्य पालकों को उठना पड़ता है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी उपभोक्ता प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर मांग की है कि निजी स्कूलों की मनमानी पर शिकंजा कसने के लिए एक टीम का गठन किया जाए जिसमें प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, पालकों सहित अन्य लोगों को शामिल कर कार्रवाई की जाए और सुझाव लिए जाए। इस मौके पर कांग्रेस नेता नावेद खान, गुलजारी वाजेयी, पवन शर्मा आदि उपस्थित थे।

Post A Comment: