सरपंच ने चलाया गांव में स्वच्छता अभियान,
रोड किनारे का घूड़ा किया साफ

इछावर/ब्रिजिशनगर एमपी मीडिया पाइंट
ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत ब्रिजिशनगर में कुछ ग्रामीणों ने रास्ते के किनारे अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। जिन पर वे अपने घर का कूड़ा कचरा फेंकते थे। जिसके चलते ग्रामीणों मे आक्रोश था। उसी के मुद्देनजर सरपंच गुड्डीबाई ज्ञानसिंह द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।
कुछ लोगों द्वारा आम रास्तों के किनारों पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया गया था। और उसी जगह पर अपना कूड़ा-कचरा डाल रहे। जिसको सरपंच द्वारा जेसीबी मशीन के द्वारा भरवा कर गांव के बाहर फिकवाया। वही सरपंच द्वारा गलियों-नालियों कि साफ-सफाई भी की गई।
वही ग्राम पंचायत सरपंच गुड्डीबाई ज्ञानसिंह ने बताया कि रास्ते के साइड में अतिक्रमण कर कूड़ा-कचरा डाल रहे थे उन ग्रामीणों को एक सप्ताह पहले ही इस विषय में अवगत करा दिया था कि वह अपना अतिक्रमण हटाले।
सरपंच ने बताया कि इछावर एसडीएम से अनुमति लेकर ही उक्त मुहिम छेड़ी गई। ग्रामीणों द्वारा जो रोड किनारे अतिक्रमण कर लिया था उसे ही हटवाया जा रहा है क्योंकि आसपास स्थानों पर गंदगी फैल रही थी जिससे विभिन्न बिमारियां फैलने का अन्देशा उत्पन्न हो गया था।

Post A Comment: