जनभागीदारी समिति नवनियुक्त अध्यक्ष ठाकुर ने समारोहपूर्वक किया पदभार ग्रहण,

बड़ी सोच के साथ बड़ी मंजिल फतह करें- पूर्व विधायक पटेल

इछावर 27 नवंबर, 2019                           एमपी मीडिया पाइंट

हमारी सोच बड़ी होना चाहिए तभी बड़ी मंजिल तय हो सकेगी। विद्यार्थी अपना लक्ष्य तय करके आगे बड़ें और इछावर का नाम रोशन करें। उक्त बात पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल ने कही, वह शा कालेज इछावर मे जनभागीदारी अध्यक्ष पदभार ग्रहण समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रुप मे बोल रहे थे। 

पटेल ने कहा कि इछावर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं मे काफी प्रतिभा मौजूद है लेकिन उन्हें  सिर्फ सर्वसुविधायुक्त कालेज की आवश्यकता है जिसे उपलब्ध कराना हमारा फर्ज बनता है। खेल ग्राउंड,साइंस एवं तकनीकी संकाय, स्टाफ,पीजी क्लासेस आदि की आवश्यकता को शीघ्र पूर्ण कराने का प्रयास किया जाएगा। मै कालेज की हरएक समस्याओं से वाकिफ हूँ। पूर्वकाल के दौरान कालेज उन्नयन के लिए जिला योजना समिति से प्रस्ताव अनुमोदित होकर भोपाल भी पहुंच गया था लेकिन किसी कारण से भोपाल मे अटककर रह गया यह अलग बात है,लेकिन अब नहीं अटकेगा यह पक्की बात है। पटेल ने कहा कि महाविद्यालय की तरक्की के लिए  जनता की भागीदारी सुनिश्चित करना जनभागीदारी के नवनियुक्त अध्यक्ष रविप्रताप सिंह ठाकुर की जिम्मेदारी बनती है।
कार्यक्रम के विशेष अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अभय मेहता ने कहा कि इछावर का शासकीय महाविद्यालय सीहोर जिले का दूसरा सबसे पुराना कालेज है लेकिन सुविधाओं के दृष्टिकोण से यह कालेज काफी पीछे रह गया। इसके पीछे चाहे जो भी कारण रहा हो लेकिन अब वक्त आ गया है कि जनप्रतिनिधि मजबूत इरादों के सांथ कालेज की समस्याएं शासन तक पहुंचाएं।


इछावर एसडीएम प्रगति वर्मा ने कहा कि छात्र-छात्राएं अच्छी तरह समझलें कि असंभव कुछ नहीं है अपने लक्ष्य निर्धारित कर पूरी मेहनत से आगे बड़ें,सफलता जरुर मिलेगी।मै भी ग्रामीण परिवेश से उठकर,संघर्षपूर्ण पढ़ाई करते इस ओहदे पर पहुंची हूँ। मुझे याद नहीं कि मेने काम्पटीशन एग्जाम फेस करने के लिए कोई अलग से कोचिंग की हो। मै खुद करियर गाइडेंस को लेकर इछावर कालेज मे क्लासेस लूंगी।

कालेज जनभागीदारी समिति के नवनियुक्त रविप्रताप सिंह ठाकुर ने कहा कि शासन द्वारा सौंपे गए इस दायित्व का मै पूरी निष्ठा और ईमानदारी के सांथ निर्वहन करुंगा। कार्यक्रम को कालेज प्राचार्य डा आलोक शर्मा, प्राध्यापक एससी राठौर,ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनारसिंह ठाकुर,वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामनारायण परमार,अनिल राठी,अनीस अहमद कुरैशी,सुनील राठी,हरगोविन्द सिंह दरबार,मनोज परमार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक द्वारा तीन लाख रुपये की लागत से निर्मित कालेज के अतिरिक्‍त कक्ष का भी लोकार्पण किया गया।
इस अवसर जनप्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक,कालेज स्टाफ,छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


यह रहे दानदाता

---------------------
समारोह के दौरान मौके पर मौजूद कालेज प्राचार्य डा आलोक शर्मा,सुनील राठी,नप अध्यक्ष प्रतिनिधि कृपालसिंह वर्मा,सरपंच सुरेंद्रसिंह ठाकुर ने 5-5 हजार रुपये,हरिबाबू टुवानी ने वाटर कूलर,जभास अध्यक्ष रविप्रतापसिंह ने पानी टंकी व सरपंच हरिप्रसाद सिसोदिया ने एक हजार रुपये दान स्वरुप भेंट किए।
-------------------------------

एसडीएम खुद लेंगी क्लास

समारोह की खासबात यह भी रही कि इछावर एसडीएम प्रगति वर्मा ने कालेज विद्यार्थियों के करियर गाइडेंस को लेकर अलग से विशेष कक्षाएं संचालित करने और पहला पीरियड खुद लेने की बात कही,उनकी इस पहल को विद्यार्थियों ने खूब सराहा।

---------------------------------
Share To:

Post A Comment: