समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश

सीहोर 26 नवंबर,2019
एमपी मीडिया पाइंट 

     कलेक्टर अजय गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया कि रबी फसलों के मौसम के दौरान किसानों को खाद या पानी की कोई समस्या न हो इसके लिए को समय-समय पर निरीक्षण करें। बैठक में कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्प लाईन पर राजस्व से संबंधित प्रकरणों का जल्द ही निराकरण कराया जाए। भूमि सुरक्षा अधिनियम के तहत शासकीय महाविद्यालयों की भूमि की जांच करें यदि भूमि पर अतिक्रमण है तो भूमि का नियमानुसार सीमांकन करें। इस संबंध में सभी अनुविभागीय अधिकारी 15 दिसंबर तक प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।
     कलेक्टर ने निर्देशित किया कि नगरीय क्षेत्रों में पट्टे वितरण को लेकर जानकारी प्रस्तुत करें। नगरीय निकाय द्वारा अभी तक कितने पट्टे वितरित किए गए हैं इसकी संपूर्ण जानकारी जल्द तैयार करें। 20 दिसंबर के पहले पट्टे वितरित किए जानें हैं। 
     कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी बुदनी को निर्देशित किया कि ग्राम मठागांव में बाघिन को लेकर कोतवालों से मुनादी करवाएं एवं शाम होने के बाद लोगों को जंगल में न जाने दें। बाघिनी की वजह से कोई जनहानि न हो इस हेतु वनकर्मी लगातार निरीक्षण करते रहें।
     कलेक्टर ने जिला परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया कि इंदौर-भोपाल चलने वाली बसें जो सीहोर में नहीं रुकती हैं उन बस ऑपरेटरों को नोटिस जारी किया जाए। इसी प्रकार जिला शिक्षा अधिकारी को शिक्षक विहीन शालाओं की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी आष्टा को सड़कों के पेचवर्क व निर्माण का कार्य तथा जावर की पुलिया का कार्य शुरु करवाने के निर्देश दिए गए।
------------------
प्रभारी मंत्री आरिफ अकील 28 को सीहोर आएंगे 

सीहोर 26 नवंबर,2019
एमपी मीडिया पाइंट 
     
गैस त्रासदी, राहत एवं पुर्नवास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग मध्यप्रदेश शासन तथा सीहोर जिले के प्रभारी मंत्री श्री आरिफ अकील 28 नवंबर गुरुवार को सीहोर आएंगे। जारी दौरा कार्यक्रम अनुसार प्रभारी मंत्री आरिफ अकील 28 नवंबर को प्रात: 11 बजे भोपाल से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे सीहोर पहुंचेंगे। जहां नवीन कलेक्ट्रेट भवन के सभाकक्ष में आयोजित जिला योजना समिति की बैठक में भाग लेंगे। दोपहर 2 बजे प्रभारी मंत्री कार द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।  
-----------------
संविधान दिवस पर अधिकारियों, कर्मचारियों ने ली शपथ

सीहोर 26 नवंबर,2019
एमपी मीडिया पाइंट 

     डॉ. अम्बेडकर द्वारा प्रस्तुत संविधान 26 नवम्बर 1949 को अपनाया गया। इसके तहत शासन के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट सीहोर में भी 26 नवम्बर 2019 को संविधान दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर अजय गुप्ता ने संविधान दिवस की शपथ दिलाई।  इस अवसर पर जिला अधिकारी एवं विभिन्‍न विभागों के कर्मचारियों ने संविधान दिवस पर उपस्थित होकर सामुहिक रूप से संविधान दिवस की शपथ ली।
-------------------
नशामुक्ति एवं शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष अभियान

सीहोर 26 नवंबर,2019
एमपी मीडिया पाइंट 

      प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए 31 मार्च 2020 तक प्रचार-प्रसार कर विशेष अभियान संचालित किया जायेगा। अभियान के तहत शासकीय कला पथक दलों के माध्यम से नशामुक्ति के साथ-साथ शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार का कार्य भी किया  जायेगा। प्रत्येक संभाग के लिए दो कला पथक दल का गठन किया जायेगा। कला पथक दलों के माध्यम से नशामुक्ति,  शासकीय योजनाओं पर आधारित नुक्कड़ नाटक एवं गीतों के माध्यम से प्रचार-प्रसार का कार्य किया जायेगा।
---------------------
चाईल्ड लाईन और व्हाटसेप ग्रुप की मदद से 12 वर्षीय
बालक मिल पाया अपने बिछड़े माता-पिता से
खुशियों की दास्तां                                  


सीहोर 26 नवंबर,2019
एमपी मीडिया पाइंट 

     बाल संरक्षण अधिकारी अनिल पोलाया ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 नवंबर को अमीर सिंह लोधी का 12 वर्षीय बालक निवासी ग्राम नयागांव पोस्ट गजोरा तहसील पिछोरा जिला शिवपुरी म.प्र. जो कि किसी भैया के साथ घूमने फिरने शादी विवाह के कार्यक्रम में आया हुआ था, वह अपने साथी से बिछड़ गया और ग्राम बैदाखेडी तहसील आष्टा जिला सीहोर में इधर-उधर घूम रहा था, जिसे ग्राम के लोगों की मदद से 1098 चाईल्ड को सूचना दी गई, चाईल्ड द्वारा विषैष किषोर पुलिस इकाई थाना आष्टा में लाया गया जहां पर बालक से पूछताछ की लेकिन बालक मानसिक रूप परेषान एवं कमजोर होने से ज्यादा पूछताछ नहीं की गई, ओर बालक को चाईल्ड लाईन द्वारा बाल कल्याण समिति में प्रस्तुत किया गया, जहां पर बालक की काउंसलिंग की गई, बालक द्वारा उपरोकतानुसार अपने परिवार का नाम एवं पता समिति को बताया गया, समिति द्वारा बालक को बाल गृह भोपाल मे तात्कालिक प्रवेश कराया गया।
     बालक के विषय में जिला बाल संरक्षण इकाई सीहोर द्वारा जिला बाल संरक्षण इकाई षिवपुरी से संपर्क किया गया, शिवपुरी बाल संरक्षण अधिकारी श्री राघवेन्द्र शर्मा द्वारा उक्त बालक के विषय में गंम्भीरता दिखाई एवं परियोजना अधिकारी से लेकर मिनी आगंनवाडी नयागांव तक बालक के विषय में जानकारी जुटाई गई, एवं बालक कि रिपोर्ट वाटसएप ग्रुप के माध्यम से भेजी गई, जिसे सीहोर बाल संरक्षण अधिकारी अनिल पोलाया एवं जिला बाल संरक्षण इकाई सीहोर द्वारा बालक के पालक से संपर्क कर पालक को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करवाया गया, जहां से बालक के माता-पिता के दस्तावेजों के आधार पर एंव बालक के द्वारा माता-पिता के साथ जाने की सहमति दिये जाने पर बालक को माता-पिता की सुपुर्दगी में दिया गया।  इस प्रकार एक गुमषुदा बालक को विभाग की सक्रियता एवं वाटसएप ग्रुप पर सूचनाओं के आदन प्रदान से उसके घर पहुचाने में मदद मिली।
-------------------
2 दिसंबर से होगा धान का उपार्जन
 सीहोर 26 नवंबर,2019
एमपी मीडिया पाइंट 

      धान का उपार्जन 25 नवम्बर 2019 से किया जाना था लेकिन धान उपार्जन की तिथि बढ़ा दी गई है।  अब 2 दिसम्बर से धान का उपार्जन प्रारंभ किया जाएगा। यह निर्णय खरीफ विपणन मौसम 2019-20 की समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु जारी नीति के अनुसार के अनुसार 25 नवम्बर से प्रारंभ किया जाना था, लेकिन प्रदेश में निरंतर वर्षा होने से धान में नमी का अंश भारत सरकार द्वारा निर्धारित एफएकयू  की सीमा से अधिक होने के कारण राज्य शासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि अब धान का 2 दिसम्बर से किया जाएगा।
-----------------
जिला प्रशासन के निर्देशानुसार राजस्व अमले ने किया
ग्राम चंदेरी पहुंचकर सीमाकंन 

सीहोर 26 नवंबर,2019
एमपी मीडिया पाइंट 

     बडिय़ाखेड़ी औद्योगिक क्षेत्र के नाम से स्थापित किये गये औद्योगिक क्षेत्र के पूर्व में किये गये सीमांकन के विपरीत ग्राम चन्देरी वासियों की जमीनें अवैध तरीके से कब्जाने से दुखी होकर समाजसेवी एमएस मेवाड़ा के नेतृत्व में ग्राम चन्देरी के किसानों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में एकत्रित होकर एकेवीएन ओद्योगिक क्षेत्र के अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन किया था एवं मांग की थी कि पूर्व में हुए सीमांकन के अनुसार ही जमीन का निर्धारण होना चाहिये।  इस पर संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन द्वारा राजस्व दल गठित कर मौके पर भेजा गया। दल द्वारा विवादित स्थल की जांच एवं नपती आदि की गई है। इसके अलावा चन्देरी वासियों की एक और भी मांग है कि औद्योगिक क्षेत्र चन्देरी के अन्तर्गत आने वाली भूमि पर बना है, किन्तु इसे बडिय़ाखेड़ी औद्योगिक क्षेत्र का नाम दिया गया है, जो कि गलत है। मौके पर उपस्थित ग्राम वासियों में ग्राम चन्देरी के समाजसेवी एम.एस.मेवाड़ा गिरधारीलाल,शंकरलाल, श्री प्रहलादसिंह, चन्दरसिंह पटेल, तुलसीराम, ज्ञानसिंह, माधोसिंह, प्रेमसिंह, श्री सुनील,रामचन्दर, श्री रामकिशन, कैलाश,  श्री अर्जुन, गोविन्द, फूलसिंह सहित अन्य किसान थे।
-----------------
"शुद्ध के लिए युद्ध" के तहत किया जा रहा है कीटनाशक, उर्वरक एवं बीज विक्रय केन्द्रों का निरीक्षण, लिए जा रहे नमूने


सीहोर 26 नवंबर,2019
एमपी मीडिया पाइंट 

     कृषकों को मानक स्तर का खाद बीज एवं कीटनाशक प्राप्त हो इसके लिए जिले में 30 नवंबर तक गुणनियंत्रण ‘‘शुद्ध के लिए युद्ध’’ हेतु सघन अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें जिला स्तर/अनुविभाग स्तर एवं विकासखण्ड स्तर पर टीम गठित कर खाद, बीज एवं कीटनाशक विक्रेताओं के विक्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी तारतम्य मंगलवार को जिला अन्तर्गत 150 कीटनाशक विक्रेताओं के विक्रय केन्द्र का निरीक्षण करते हुए 31 कीटनाशक नमूनें लिए गये एवं 133 बीज विक्रेताओं के विक्रय केन्द्र का निरीक्षण करते हुए 115 नमूने एवं इसी प्रकार 176 उर्वरक विक्रेताओं के विक्रय केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए 138 उर्वरक नमूने लिये गये।
            विक्रेताओं के विक्रय केन्द्रों के अव्यवस्थित रिकार्ड पाये जाने पर संबंधित विक्रेताओं को वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी द्वारा 03 दिवस के अन्दर रिकार्ड दुरूस्त कर दिखाने हेतु निर्देशित किया गया। इस कार्यालय में प्राप्त निरीक्षण प्रतिवेदन में पाई गई अनियमितताओं के कारण 42 विक्रेताओं को कारण बताओं नोटिस जारी किये गये हैं। प्रतिउत्तर प्राप्त होने पर आगामी कार्यवाही की जाएगी। इस अभियान के तहत 30 नवंबर  तक लगातार सघन निरीक्षण किये जायेंगें एवं किसी भी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर कीटनाशी अधिनियम 1968/ उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 एवं बीज अधिनियम 1966 के तहत कार्यवाही की जावेगी।
--------------
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मनाया संविधान दिवस

सीहोर 26 नवंबर,2019
एमपी मीडिया पाइंट 
     
सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के अंतर्गत राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एंव उच्च न्यायालय जबलपुर के अंतर्गत राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एंव माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीशध्अध्यक्ष मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संविधान दिवस के उपलक्ष्य में सत्य साई कॉलेज पचामा में संविधान दिवस मनाया गया। जिसमें एस.के.नागौत्रा अपर जिला एंव सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अधिवक्ता  शिवकुमार दलोद्रिया, श्रीमती बरखा वर्मा, रिटेनर श्री संजय पटेल व कॉलेज रजिस्ट्रार जी. एस. तेलोकर व परीक्षक नियंत्रक संजय राठौर, कॉलेज की डीन त्रिपाठी मेडम एवं अन्य फेकल्टी लगभग 150 की संख्या में एवं पैरालीगल वालेंटियर्स सना खान,आबिद खान, मोना प्रजापति,सोहेल खान, दिव्या शुक्ला, पूजा महेश्वरी, जगदीश दुबे सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम में शैलेन्द्र कुमार नागौत्रा अपर जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सरस्तवती माँ परदीप प्रज्जवलन कर कार्यकम का शुभारंभ कर प्रस्तावना का वाचन किया गया। सचिव द्वारा उपस्थित छात्र/छात्राओं व फेकल्टी को संविधान के अनुच्छेद 51.ए के अतिरिक्त अनुच्छेद 39.ए के बारे में बताया गया एवं शिवकुमार दलोदिया ने मौलिक अधिकारए मौलिक कर्तव्य व संविधान का पालन करने की सलाह देकर उनको अच्छे नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गयाए श्रीमती बरखा वर्मा ने संविधान महत्वपूर्ण है उसके बारे में संविधान की रचना विभिन्न देशों से प्राप्त करने के बारे में विस्तृत चर्चा कर उन्होने देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी गई। साथ ही रिटेनर अधिवक्ता ने संविधान की उद्देशिका के बारे में एंव संविधान का निर्माण डाक्टर भीमराव अम्बेडकर के द्वारा किया गया हैए भारत देश का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान कहा गया हैए विस्तृत रूप से बताया गया है। कार्यक्रम में परीक्षक नियंत्रक संजय राठौर के द्वारा अधिकारीगणों का आभार व्यक्त कर शिविर का समापन किया गया।

Share To:

Post A Comment: